SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: आरोपियों के अवैध साम्राज्य पर चलेगा बुल़डोजर, ETS सर्वे रिपोर्ट पर टिकीं निगाहें!

लखनऊ के सहादतगंज तिहरे हत्याकांड के आरोपियों के मकानों की पैमाइश पूरी हो गई है. अब आज आने वाली रिपोर्ट पर सबकी नजर टिकी हुई है. सरकारी जमीन पर कब्जे की जांच के लिए एलडीए ने ईटीएस सर्वे कराया. चार घंटे तक यह पैमाइश चली.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 31, 2026, 10:28 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 10:33 AM IST
Join

लखनऊ के चर्चित सहादतगंज तिहरे हत्याकांड के आरोपियों पर कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. पुलिसिया कार्रवाई के साथ-साथ अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का चाबुक भी आरोपियों के अवैध साम्राज्य पर चलने के लिए तैयार है. 

शुक्रवार को बारिश के बावजूद एलडीए की टीम ने ETS तकनीक की मदद से आरोपी के मकान और आसपास की जमीनों का सर्वे किया है. अब हर किसी की नजर आज यानी शनिवार को आने वाली सर्वे रिपोर्ट पर टिकी हुई है.

4 घंटे चला अत्याधुनिक लेजर सर्वे

एलडीए के नजूल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बारिश होने के बाद भी मेसर्स शिव सर्वेयर की छह सदस्यीय टीम ने अत्याधुनिक तकनीक से स्थल की पैमाइश की. यह कार्यवाही करीब चार घंटे तक चली. अब सर्वे के बाद स्पष्ट होगा कि आरोपी का मकान निजी जमीन पर बना है या सरकारी नजूल की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया है. 

नजूल अधिकारी का यह भी कहना है कि शनिवार को जांच रिपोर्ट आएगी. उसके बाद एलडीए आगे की कार्यवाही करने का निर्णय लेगा.

यह भी पढ़िए: आजम-अब्दुल्लाह की रिहाई का काउंटडाउन शुरू, पर जेल के गेट पर अटका ये एक पेंच, जानिए क्यों हो सकती है देरी?

अतिक्रमण मिला तो चलेगा बुलडोजर

एलडीए ने रास्ते की सरकारी जमीन पर बनी आरोपी के मकान की बाउंड्रीवॉल को पहले ही बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था. इसके बाद अधिकारियों को अंदेशा हुआ कि पूरा मकान ही सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया हो सकता है. इसी के चलते आरोपी के पिता और दो परिजनों को अवैध निर्माण का नोटिस थमाकर मकान को सील कर दिया गया था.

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक, विस्तृत जांच पूरी हो गई है. अभिलेखों और मौके की स्थिति का सही तरीके से सत्यापन होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी.  

जानिए क्या होता है ETS सर्वे?

ईटीएस (Electronic Total Station) जमीन के सटीक सीमांकन और डिजिटल मैपिंग का आधुनिक लेजर-आधारित उपकरण है. इसके जरिए लेजर किरणों की मदद से जमीन के हर एक कोने की दूरी और क्षेत्र को बिना किसी मानवीय चूक के बिल्कुल सटीक रूप से मापा जाता है.

यह भी पढ़िए: शिवा मर्डर केस: श्रद्धा पर और कसेगा पुलिस का शिकंजा, क्राइम सीन रीक्रिएशन से सुलझेगी मर्डर मिस्ट्री!

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES