SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘मैंने मां को मार डाला...पुलिस भेज दीजिए’, 17 साल के बेटे की कॉल से मचा हड़कंप; रिंच से की थी हत्या

Lucknow Naka Murder Case:लखनऊ के नाका इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां 42 वर्षीय महिला की उसके 17 वर्षीय बेटे ने कथित तौर पर लोहे के रिंच से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 02, 2026, 11:01 AM IST | Updated: Oct 02, 2026, 11:05 AM IST
Image Credit: Lucknow Murder Case
Join

मयूर शुक्ला/लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.  समलैंगिक संबंधों और चाल-चलन का विरोध करने पर 17 साल के किशोर ने अपनी 42 वर्षीय मां गीता भागचंदानी की लोहे के रिंच से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे ने खुद पुलिस को फोन कर बुलाया और कहा- मैंने अपनी मां की हत्या कर दी है, पुलिस भेज दीजिए.  सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया है और घटना में प्रयुक्त रिंच भी बरामद कर लिया है.

आरोपी नाबालिग ने खुद पुलिस को दी हत्या की सूचना
किशोर ने फोन कर कहा, हेलो पुलिस, मैंने मम्मी का मर्डर कर दिया है… आप लोग आ जाओ. मृतका की पहचान गीता भागचंदानी के रूप में हुई है.

पिता दुकान पर थे, घर में अकेला पाकर किया हमला
पुलिस के मुताबिक, आरोपी किशोर 12वीं का छात्र है. उसके पिता की चारबाग इलाके में कपड़े की दुकान है. गुरुवार रात करीब 9 बजे जब पिता अपनी दुकान पर थे, तब नाबालिग अपने मां-बाप के घर पहुंचा. वहां मां गीता भागचंदानी से उसकी किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई.  गुस्से में आकर उसने पास में रखे लोहे के भारी-भरकम रिंच से मां के सिर पर एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ वार कर दिए. चीख-पुकार सुनकर और सूचना मिलने पर पिता और पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पारिवारिक विवाद की बात सामने आई
पुलिस की शुरुआती पूछताछ के मुताबिक, किशोर की कुछ गतिविधियों को लेकर माता-पिता उससे नाराज रहते थे. इसी को लेकर परिवार में पहले भी विवाद होने की बात सामने आई है. पुलिस का कहना है कि इसी पारिवारिक विवाद के बीच गुरुवार रात घटना हुई. पुलिस के अनुसार, किशोर को माता-पिता ने पहले दूसरे फ्लैट में रखा हुआ था.  हालांकि, गुरुवार रात वह अपने माता-पिता के घर पहुंचा, जहां विवाद के बाद महिला पर हमला किया गया.

समलैंगिक संबंध का विरोध
जानकारी के मुताबिक  नाबालिग समलैंगिक (होमोसेक्सुअल) है और लड़कों के करीब रहता था. माता-पिता उसकी इन हरकतों से काफी परेशान थे और लगातार इसका विरोध करते थे.

पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और बरामद रिंच को जांच के लिए सुरक्षित किया गया है.  पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. नाबालिग होने के कारण आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.  पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अंकित बालियान मर्डर केस: 37 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा साजिशकर्ता, आर्यन-सत्यम अब भी फरार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES