App

लखनऊ में गोमती का जलस्तर बढ़ा: इकाना स्टेडियम तक पहुंचा पानी, LDA ने संभाला मोर्चा

Lucknow News: लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में पानी घुस गया. इकाना स्टेडियम और उसके सामने घुटने तक पानी लग गया. जलभराव के स्थिति से निपटने के लिए एलडीए की टीम मैदान में उतर चुकी है.

लखनऊ में गोमती का जलस्तर बढ़ा: इकाना स्टेडियम तक पहुंचा पानी, LDA ने संभाला मोर्चा
Image Credit: Z Creative (AI Image)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ बाढ़ का सामना कर रहा है. गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से गोमती नगर, गोमती नगर विस्तार में जलभराव की स्थिति बन गई है. बुधवार को इकाना स्टेडियम के पीछे से पानी गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-7 में पहुंच गया. इसके चलते इकाना स्टेडियम के सामने और आसपास के इलाकों में पानी एकत्रित हो गया. हालांकि, लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब ढाई घंटे में पानी के प्रवाह को रोक दिया. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है.

गोमती नगर विस्तार तक पहुंचा पानी 
गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए एलडीए ने 5 अक्टूबर से ही एहतियात बरतना शुरू कर दिया था. अधिकारियों, इंजीनियरों और संबंधित कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई थी. टीम लगातार नदी के जलस्तर और आसपास के संवेदनशील इलाकों पर नजर रख रही थी. बुधवार को गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया. इसके चलते इकाना स्टेडियम के पीछे से नदी का पानी गोमती नगर विस्तार योजना के सेक्टर-7 तक पहुंच गया. देखते ही देखते इकाना स्टेडियम के सामने और आसपास जलभराव हो गया.

मिट्टी डालकर पानी रोका गया  
इसके बाद एलडीए की निगरानी टीम ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी. सूचना मिलते ही अधिकारियों और इंजीनियरों की अतिरिक्त टीम मौके पर पहुंची और पानी को रोकने का काम शुरू किया. एलडीए अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले इकाना स्टेडियम के पीछे उस जगह को बंद किया गया, जहां से गोमती नदी का पानी सेक्टर-7 में प्रवेश कर रहा था. यहां बोल्डर और मिट्टी डालकर अस्थायी अवरोध बनाया गया. इससे नदी का पानी आगे आने से रुक गया. इसके बाद गोमती नदी के जलस्तर में करीब 6 इंच की कमी दर्ज की गई.

24 घंटे ड्यूटी लगाई जा रही 
वहीं सेक्टर-7 की सड़कों और पानी आने की आशंका वाले दूसरे स्थानों पर भी मिट्टी डालकर अतिरिक्त अवरोध बनाए गए. इसका मकसद नदी का पानी किसी दूसरे रास्ते से योजना क्षेत्र में आने से रोकना था. एलडीए अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल गोमती नदी से सेक्टर-7 में पानी का नया प्रवाह रोक दिया गया है. जलस्तर में भी कमी आ रही है. नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव को देखते हुए निगरानी अभी जारी है. अधिकारियों, इंजीनियरों और कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा और जल नियंत्रण के इंतजाम किए जाएंगे

हेल्पलाइन नंबर जारी 
एलडीए अधिकारियों ने बताया कि इकाना स्टेडियम के पास जलभराव को नियंत्रित कर लिया गया है. इस क्षेत्र में जलभराव से जुड़ी कोई समस्या होने पर सहायक अभियंता राहुल वर्मा के मोबाइल नंबर 9918006069 पर सूचना दी जा सकती है. प्राधिकरण द्वारा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है. जलभराव होने पर तुरंत इस नंबर पर सूचना दें. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More