SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भारी बारिश से लखनऊ में हवाई सेवाएं ठप: हवा में मंडराते रहे विमान, बरेली, गोवा, हैदराबाद और दिल्ली की फ्लाइट्स वापस मोड़ी गईं

Lucknow Airport Flight Diverted: राजधानी लखनऊ में हो रही मूसलाधार बारिश और खराब दृश्यता (Low Visibility) ने हवाई सेवाओं की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण लखनऊ आ रही पांच प्रमुख उड़ानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा के लिहाज से पास के अन्य हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट करना पड़ा.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Sep 26, 2026, 08:57 AM IST | Updated: Sep 26, 2026, 09:14 AM IST
Image Credit: Lucknow Airport Flight Diverted (फाइल फोटो)
Join

Bad weather affects Lucknow: खराब मौसम और भारी बारिश का असर लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान सेवाओं पर भी पड़ा है. शनिवार सुबह लखनऊ आने वाली पांच उड़ानों को डायवर्ट किया गया. खराब मौसम के कारण इन विमानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी. 

मिली जानकारी के मुताबिक, बरेली, गोवा, हैदराबाद और दिल्ली से लखनऊ आ रही उड़ानों को मौसम खराब होने के चलते दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया. भारी बारिश और कम दृश्यता के कारण विमानों की लैंडिंग प्रभावित हुई. खराब मौसम के कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक करने की सलाह दी जा रही है.

हवा में चक्कर काटते रहे विमान
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, दिल्ली, गोवा, हैदराबाद और बरेली से लखनऊ आने वाली उड़ानों को अमौसी (चौधरी चरण सिंह) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरना था. लेकिन रनवे पर अचानक बढ़ी धुंध और तेज बारिश के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने लैंडिंग को असुरक्षित माना. काफी देर तक आसमान में चक्कर काटने के बाद इन विमानों को नजदीकी शहरों (वाराणसी, दिल्ली और अन्य एयरपोर्ट्स) के लिए मोड़ दिया गया.

बारिश के चलते लैंडिंग में आई दिक्कत
लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम खराब है. कई जगहों पर बारिश हो रही है, जिसका असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला. एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अनुकूल स्थिति नहीं होने के कारण आने वाली कुछ उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा.

यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह
मौसम में लगातार बदलाव को देखते हुए उड़ानों के संचालन पर असर पड़ सकता है. ऐसे में यात्रियों से एयरलाइन की ओर से जारी अपडेट और लखनऊ एयरपोर्ट के ताजा स्टेटस की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की अपील की गई है.

नोट: उड़ानों के डायवर्जन और संचालन की स्थिति मौसम के अनुसार बदल सकती है.

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने लखनऊ समेत प्रदेश के 59 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है.  प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है.

श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.  लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, देवरिया, कानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली सहित अन्य जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES