SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में ‘भूमाफिया’ का खेल! फलाहारी महाराज ने CM योगी को लिखी चिट्ठी

Falahari Maharaj letter CM: प्रसिद्ध संत पूज्य प्रेमानंद जी महाराज की सुरक्षा और उनके आश्रम की व्यवस्थाओं को लेकर मथुरा-वृंदावन में भारी विवाद खड़ा हो गया है. हिंदूवादी नेता फलाहारी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को पत्र भेजकर प्रेमानंद जी महाराज की जान को खतरा बताते हुए उनकी सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 04, 2026, 02:02 PM IST | Updated: Oct 04, 2026, 02:14 PM IST
Image Credit: Premanand Maharaj security
Join

कन्हैया लाल शर्मा/मथुरा: प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा गया है.फलाहारी महाराज ने पत्र में आश्रम से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि आश्रम में दो गुट बन गए हैं और प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है. फलाहारी महाराज का आरोप है कि कुछ लोग आश्रम की आड़ में जमीन और प्रॉपर्टी का कारोबार कर रहे हैं. उनका यह भी दावा है कि इसी वजह से प्रेमानंद महाराज बेलवन स्थित आश्रम चले गए हैं.

आश्रम में दो गुट और भूमाफिया का खेल
फलाहारी महाराज का दावा है कि श्री हित राधा केलिकुंज आश्रम में इस समय संतों के दो गुट बन चुके हैं-एक असली तपस्वी संतों का और दूसरा प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले भूमाफिया का है.

कोई बच्चा या किडनी चोर गिरोह सक्रिय हो सकता....
गंभीर आशंकाएं और सुरक्षा की मांगपत्र में फलाहारी महाराज ने अत्यंत गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा गया कि केलिकुंज आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के अचानक गायब होने की खबरें हैं. इस बात की भी आशंका जताई गई है कि इसके पीछे कोई बच्चा या किडनी चोर गिरोह सक्रिय हो सकता है. भूमाफिया संतों की गतिविधियों के कारण प्रेमानंद जी महाराज की जान को गंभीर खतरा है, जो कि देश हित के लिए चिंताजनक है. फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी से मांग की है कि आश्रम में रह रहे सभी सेवादारों और संतों का गहन पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए और महाराज जी को विशेष सुरक्षा प्रदान की जाए.

पत्र में आरोप लगाया है कि प्रेमानंद बाबा, केलि कुंज आश्रम में कुछ आपराधिक किस्म के लोग घुसे हैं, जिन्होंने महाराज जी की आड़ में कई आश्रम बना लिए हैं. उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए. किसी भी साजिश को गायब, दूसरे गुट के कुछ भूमाफिया संतों की वजह से प्रेमानंद बाबा की जान को खतरा है. महाराज जी की छवि को धूमिल करने में केलि कुंज गुट की भूमिका भी संदेह के घेरे में है.

पत्र के अंत में मांग की गई है कि आप जांच कर वास्तविक स्थिति की जानकारी सार्वजनिक करें. साथ ही कहा गया है कि वृंदावन आश्रम में सेवार्थ का पुलिस वेरिफिकेशन होना भी अनिवार्य कर देना चाहिए, ताकि बाल आयोग जांच करे. यदि कुछ संदिग्ध अधिकार के तहत कोई भी नाबालिग बालक-बालिका और माता-पिता की गैर मर्जी के बिना किसी भी आश्रम, गुरुकुल, एवं संस्थान में नहीं रह सकता. आगे विनय अनुरोध है कि शंकाओं के समाधान हेतु अति शीघ्र जांच करने की कृपा करें.

1 मौत और 2 लापता... प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम का रहस्य क्या? अपनों की तलाश में दर-दर भटक रहे परिजन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES