SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

डिप्टी सीएम का बड़ा हमला: केशव प्रसाद मौर्य बोले- कांग्रेसियों के दिमाग में गोबर भरा, भगवान सद्बुद्धि दें

Prayagraj News: प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को लेकर सवाल उठाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के ​दिमाग में गोबर घुस गया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 18, 2026, 04:41 PM IST | Updated: Sep 18, 2026, 04:44 PM IST
Image Credit: Keshav Prasad Maurya
Join

मो. गुफरान/प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर कांग्रेस के उठाए गए सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि देशभर से प्रधानमंत्री जी को शुभकामनाएं मिल रहीं हैं, आशीर्वाद के दीप जलाए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को अगर यह नहीं पच रहा है तो भगवान कांग्रेस को सदबुद्धि दे, यही प्रार्थना करेंगे. कांग्रेसियों के दिमाग में जो गोबर भर गया है उसको निकालकर बाहर कर दें.

कांग्रेस पर बोला हमला 
टीएमसी के सिंबल सीज किए जाने को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की अपनी प्रक्रिया है. कांग्रेस से निकलकर बहुत सारे दल बने, पहले कांग्रेस का सिंबल कुछ और था आज कांग्रेस का सिंबल कुछ और है. कितनी बार कांग्रेस के टुकड़े हुए और उन टुकड़ों के अलग अलग सिंबल हुए. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये कोई मुद्दा नहीं है. डिप्टी सीएम ने कहा कि कोई दल अगर टूटकर आयोग जा रहा है और आयोग उन्हें निर्देश दे रहा है और उन्हें लगता है कि यह उनके खिलाफ है तो उसके खिलाफ न्यायालय जाएं.

अखिलेश के बयान पर पलटवार 
वहीं, सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह किसान नेता हैं, उन्हें किसानों की चिंता करनी चाहिए, इस पर कोई प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है. वहीं, अखिलेश यादव के आशीर्वाद के दीप जलाने पर दिए गए बयान पर भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को याद नहीं होगा कि उनके दौर में लोग बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे.

'अखिलेश को सपा काल का अंधकार याद है'
डिप्टी सीएम ने कहा कि आज अमीर गरीब हर किसी के घर में उजाला ही उजाला है. आज 16 घंटे से 18 घंटे बिजली गांवों को मिल रही है. डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने शासनकाल का अंधकार याद है और बीजेपी के डबल इंजन सरकार का प्रकाश उन्हें ध्यान में नहीं आ रहा है.

'अंतिम सांस तक टीका लगता रहूंगा'
सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज द्वारा उनके टीका लगाए जाने पर की गई टिप्पणी पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह विपक्ष के विधायक हैं, लेकिन मैं टीका लगाता था, लगाता हूं और टीके लगाता रहूंगा. डिप्टी सीएम ने कहा कि हनुमान जी का टीका जब मैं राजनीति में नहीं था, तब भी लगाता था और आज राजनीति में हूं तब भी यह टीका लगा रहा हूं और जीवन के अंतिम सांस तक यह टीका लगता रहेगा. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES