SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कानपुर: प्रतिबंधित मांस के शक में 2 युवकों की पिटाई, हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं का जूही थाने में जोरदार हंगामा

Kanpur News: शहर के नौबस्ता मछरिया इलाके से प्रतिबंधित मांस ले जाने के शक में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़कर धुन दिया. इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. मुख्य सरगना की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जूही थाने का घेराव किया और थाने के गेट पर ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए जमकर प्रदर्शन किया.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Sep 30, 2026, 06:29 AM IST | Updated: Sep 30, 2026, 06:33 AM IST
Image Credit: Kanpur News
Join

Kanpur News: शहर के नौबस्ता मछरिया इलाके से प्रतिबंधित मांस ले जाने के शक में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़कर धुन दिया. इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया.घटना से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गिरोह के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जूही थाने का घेराव किया और थाने के गेट पर ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए जमकर प्रदर्शन किया.

प्रवीण पांडे/कानपुर:शहर के नौबस्ता मछरिया इलाके से प्रतिबंधित मांस ले जाने के शक में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़कर पीट दिया. इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. घटना से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गिरोह के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जूही थाने का घेराव किया और थाने के गेट पर ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए जमकर प्रदर्शन किया.

जानिए क्या है पूरा मामला?
शिव शक्ति अखाड़ा के सह-संयोजक विशाल बजरंगी के अनुसार, देर रात बाइक सवार दो लोग बोरे में कुछ संदिग्ध सामान ले जा रहे थे. जूही थाना क्षेत्र के पास जब संगठन के लोगों ने उन्हें रोककर पूछताछ की, तो आरोप है कि बाइक सवारों ने बोरे में प्रतिबंधित मांस होने की बात कबूल की. इस पर भड़के कार्यकर्ताओं ने दोनों की पिटाई की और मौके पर पुलिस को बुलाकर सौंप दिया.

थाने के गेट पर पढ़ी हनुमान चालीसा
घटना की जानकारी फैलते ही सैकड़ों की संख्या में हिन्दू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता जूही थाने पहुंच गए.आक्रोशित भीड़ ने मुख्य सरगना की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने परिसर में हंगामा शुरू कर दिया. कार्यकर्ताओं ने थाने के मुख्य द्वार पर बैठकर नारेबाजी की और हनुमान चालीसा का पाठ किया.

ACP बाबूपुरवा का बयान और पुलिस कार्रवाई
बवाल की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसीपी बाबूपुरवा वीरेंद्र विक्रम ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
एसीपी बाबूपुरवा वीरेंद्र विक्रम ने कहा कि "विशिष्ट तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ जारी है। बरामद मांस के सैंपल को लैब में फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

एसीपी बाबूपुरवा वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि, विशाल की ओर से दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है. वहीं हिरासत में लिए गए युवकों से भी पूछताछ की जा रही है. हालांकि बरामद मांस को जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी.

शिव शक्ति अखाड़ा के सह संयोजक विशाल बजरंगी ने पुलिस को बताया देर रात बाइक से दो लोग बोरे में ले कुछ ले जा रहे थे. शक होने पर जूही थाना क्षेत्र के पास जब संगठन के लोगों ने पूछताछ की तो आरोप है कि बाइक सवार लोगों ने प्रतिबंधित मांस होने की बात कबूल की.  इस पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया. रवि सोनकर  ने कहा कि "शहर में अवैध रूप से प्रतिबंधित मांस की सप्लाई करने वाला एक बड़ा गिरोह सक्रिय है. जब तक सरगना की गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।"

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES