झांसी में हैंडपंप चलाते ही निकलने लगी शराब?
झांसी में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. सकरार थाना क्षेत्र के चार गांवों में छापेमारी के दौरान जमीन में लगे हैंडपंप से 360 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई. पुलिस ने 4 हजार किलो से ज्यादा लहन और शराब बनाने की भट्टियां नष्ट कर दी.
मध्य प्रदेश की झांसी पुलिस और आबकारी की टीम ने कच्ची अवैध शराब के खिलाफ सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़िया, ग्राम दखनेश्वर, सकरार और अड़जार डेरा में अवैध शराब बनाने वालों के अड्डों पर छापामार कार्रवाई की. पुलिस ने जब जमीन में लगे हैंडपंप को चलाया तो उसमें से शराब निकलना शुरु हो गई, जिसे देखकर पुलिस दंग रह गई.
इन जगहों पर बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने का कारोबार हो रहा था. यहां भट्ठियों में तैयार कर शराब को देहात के विभिन्न इलाकों को सप्लाई की जाती थी, पुलिस ने मौके पर नीले रंग के ड्रमों में भरी 4000 किलोग्राम से ज्यादा लहन को नष्ट कर दिया.
350 लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
साथ ही मौके से 350 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है, आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों पर 4 केस दर्ज किए गए हैं. एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है.
4 हजार किलो लहन और शराब बनाने की भट्टियां नष्ट
झांसी के अलग-अलग गांवों में भारी पुलिस बल के साथ आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब बनाने वालों के अड्डे पर छापेमार कार्रवाई की. मौके पर पुलिस ने चार हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया, जिससे अवैध जहरीली शराब बनाया जाना था. इसके साथ ही तैयार 360 लीटर अवैध कच्ची शराब को जमीन में लगे हैंडपंप को चलाकर बाहर निकाल कर बरामद किया और 4 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया.
यह भी पढ़ेंः बिजनौर में चलती ट्रेन में सीट को लेकर बवाल: महिला और GRP सिपाही के बीच हाथापाई, 6 पर FIR
पुलिस की कार्रवाई से गांवों में मचा हड़कंप
शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान को भी मौके पर नष्ट किया गया. वहीं, गांव में पुलिस आने की खबर मिलते ही शराब बनाने के कारोबार में लगे काफी लोग मौके से भाग निकले. बड़े पैमाने पर हुई छापेमारी की इस कार्रवाई में गांव में हडकंप मच गया. शराब बनाने की भट्टियों को भी पुलिस ने नेस्तेनाबूद कर दिया है, जहां शराब उतारी जा रही थी.
नशा मुक्त भारत अभियान
बता दें कि यह कार्रवाई नशा मुक्त भारत अभियान के तहत की जा रही है. भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 15 अगस्त 2020 को यह अभियान शुरू किया था. यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकना और नशामुक्त समाज बनाना है. यह अभियान अब देश के सभी जिलों में संचालित किया जा रहा है.
Report- Abdul Sattar