SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शादी के गहने बैंक लॉकर में रखे, खोलने पहुंचीं गीता तो गायब मिला स्टील बॉक्स; 1 करोड़ का सोना लापता!

यूपी की राजधानी लखनऊ में चौक के इंडियन बैंक सिटी शाखा के लॉकर से एक करोड़ रुपये के सोने के जेवर गायब हो गए. पुलिस ने CCTV DVR कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 21, 2026, 11:36 IST | Updated: Nov 21, 2026, 11:45 IST
Image Credit: Lucknow bank locker theft (Ai Photo)
Join

तुषार श्रीवास्तव/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बैंक लॉकर से करीब 1 करोड़ रुपये के सोने के जेवर गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना चौक स्थित इंडियन बैंक की सिटी शाखा की है. पीड़िता गीता दीक्षित के लॉकर नंबर 896 से जेवरों से भरा स्टील का बॉक्स ही गायब बताया जा रहा है. पीड़िता ने चौक कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. लॉकर से जेवर गायब होने की शिकायत पर चौक पुलिस बैंक में लगे सीसीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

शादी में मिले थे गहने, लॉकर में रखे थे सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक, गीता दीक्षित ने शादी में मिले सोने के जेवर बैंक के लॉकर में सुरक्षित रखे थे. उन्हें भरोसा था कि बैंक में गहने सबसे सुरक्षित रहेंगे. लेकिन जब उन्होंने लॉकर खोला तो अंदर रखा स्टील का बॉक्स ही गायब मिला. बॉक्स में करीब 1 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण होने की बात कही जा रही है.

पुलिस ने कब्जे में लिया CCTV का DVR

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने बैंक में लगे CCTV कैमरों का DVR अपने कब्जे में ले लिया है. अब CCTV फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लॉकर से बॉक्स कब और कैसे गायब हुआ.

सिर्फ 6 महीने की फुटेज, 2 साल पहले खोला था लॉकर!

जांच में सबसे बड़ी मुश्किल ये सामने आई है कि बैंक के DVR में CCTV की फुटेज सिर्फ 6 महीने तक ही सेफ रहती है. जबकि पीड़िता गीता ने 2 साल पहले लॉकर खोला था. शुक्रवार दोपहर चौक पुलिस ने इंडियन बैंक की शाखा जाकर जांच-पड़ताल की.

चौक पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही

पुलिस अब 6 महीने की फुटेज खंगाल रही है. इसके साथ ही बैंक के मैनेजर और स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी.  बैंक के लॉकर खोलने का रजिस्टर भी चेक किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस बैंक के रिकॉर्ड और CCTV फुटेज की जांच कर रही है.  जांच के बाद ही चोरी की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

मौत का सफर! एक शव लेकर निकले थे, पांच की अर्थी उठी! बाराबंकी में एंबुलेंस हादसे में पांच की गई जान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES