SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सियासी पिच पर गेंदबाजी करेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अमरोहा में सियासत तेज

Amroha News: रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से मुलाकात की है. इसके बाद माना जा रहा है कि मोहम्मद शमी सियासत में एंट्री कर सकते हैं.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 20, 2026, 10:44 PM IST | Updated: Sep 20, 2026, 11:10 PM IST
Image Credit: Jayant Chaudhary Meet Mohammed Shami
Join

विनीत अग्रवाल/अमरोहा: राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से से मुलाकात की है. जयंत चौधरी और मोहम्मद शमी की मुलाकात के बाद अमरोहा की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि मोहम्मद शमी सियासत में एंट्री कर सकते हैं. 

मोहम्मद शमी से मिले जयंत चौधरी
अमरोहा विधानसभा क्षेत्र के सहससपुर अलीनगर गांव निवासी मोहम्मद शमी से रविवार को जयंत चौधरी ने ​मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी 2027 के विधानसभा चुनाव में अमरोहा सीट से रालोद के संभावित चेहरे के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं. हालांकि, मोहम्मद शमी के चुनाव लड़ने को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है. इससे पहले मोहम्मद शमी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकातें भी चर्चा में रही हैं.

राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी 
ऐसे में जयंत चौधरी से हुई ताजा मुलाकात ने राजनीतिक अटकलों को और हवा दे दी है. अमरोहा विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के महबूब अली का लंबे समय से प्रभाव रहा है. विधानसभा रिकॉर्ड के अनुसार, वह पांच बार से लगातार महबूब अली विधायक रह चुके हैं. साल 2022 में भी उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी. ऐसे में यदि भविष्य में भाजपा-रालोद गठबंधन अमरोहा सीट पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मैदान में उतारता है, तो मुकाबले को लेकर राजनीतिक हलकों में दिलचस्पी बढ़ना स्वाभाविक है. 

9 मार्च 2025 को आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था
बता दें कि मोहम्मद शमी ने भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से अंतिम बार 9 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी में मोहम्मद शमी ने 9 विकेट लिए थे. उन्हें 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' भी चुना गया था. इसके बाद से मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं. हालांकि, मोहम्मद शमी टी20 मैच खेल रहे हैं. वह लखनऊ सुपरजाइंट्स का हिस्सा थे.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES