App

'कुरान में महिलाओं के चेहरा ढकने की पाबंदी कहां लिखी है?' मौलाना साजिद रशीदी को सूफी कशिश वारसी की खुली चुनौती

मुस्लिम महिलाओं के पर्दे पर मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भारतीय सूफी फाउंडेशन ने पलटवार किया है. सूफी कशिश वारसी ने कहा कि इस्लाम में ऐसी कोई पाबंदी नहीं है. कुरान में महिलाओं के चेहरा ढकने की पाबंदी कहां लिखी है?

'कुरान में महिलाओं के चेहरा ढकने की पाबंदी कहां लिखी है?' मौलाना साजिद रशीदी को सूफी कशिश वारसी की खुली चुनौती
Image Credit: मौलाना साजिद रशीदी को सूफी कशिश वारसी की खुली चुनौती (Z News)

मौलाना साजिद रशीदी के मुस्लिम महिलाओं के पर्दे को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय सूफी फाउंडेशन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी कशिश वारसी ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इस्लाम में महिलाओं के लिए इस तरह की कोई पाबंदी नहीं है, जैसा कि कुछ लोग अपने बयानों के जरिए पेश करने की कोशिश करते हैं.

मौलाना साजिद रशीदी को सूफी कशिश वारसी ने दिया करारा जवाब

सूफी कशिश वारसी ने कहा कि इस्लाम एक आसान मजहब है, लेकिन कुरान को सही तरीके से समझना हर किसी के बस की बात नहीं है. उन्होंने कुरान की आयतों का हवाला देते हुए कहा कि इसमें पुरुषों और महिलाओं, दोनों को अपनी निगाहें नीची रखने की हिदायत दी गई है. साथ ही ऐसे कपड़े पहनने की बात कही गई है, जिनसे शरीर ढका रहे, जिस्म ना दिखाई दे.

'चेहरा खुला हो सकता है और बाकी शरीर ढका होना'

उन्होंने कहा कि कुरान में लिबास और शरीर को ढकने की हिदायत को महिलाओं के चेहरे को ढकने की अनिवार्यता के तौर पर पेश नहीं किया जाना चाहिए.सूफी कशिश वारसी ने कहा कि अगर निगाहें नीची रखने की बात कही गई है, तो इसका अर्थ यह भी है कि चेहरा खुला हो सकता है और बाकी शरीर ढका होना.

बता दें कि मौलाना सैफ अब्बास ने अख्तरुल ईमान के बयान को बेहद दुखद और निंदनीय बताया था. उन्होंने कहा था कि बेटी की शादी के मौके पर हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी अच्छी तरह सजे-संवरे. इस्लाम में भी सजने-संवरने की अनुमति दी गई है. ऐसे में उसके दायरे में रहकर ऐसा करना गलत नहीं है. दुल्हनों की तुलना तवायफों से करना किसी भी लिहाज से उचित नहीं है.

मौलाना ने कहा कि यह मामला केवल मुस्लिम महिलाओं से जुड़ा नहीं है, बल्कि देश की सभी महिलाओं की इज्जत का सवाल है. भले ही अख्तरुल ईमान ने किसी खास समुदाय को ध्यान में रखकर यह टिप्पणी की हो, लेकिन देश की महिलाएं इस तरह के बयान को स्वीकार नहीं करेंगी. उन्होंने कहा कि जिन बेटियों की तुलना तवायफों से की गई है, उनकी गरिमा का सम्मान किया जाना चाहिए.

रिपोर्ट: आकाश शर्मा


 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More