SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्रिकेटर दीपक चाहर के ग्राउंड से 3 बैट चोरी: वीडियो बनाकर वापस करने की लगाई गुहार

Agra News: क्रिकेटर दीपक चाहर के शास्त्रीनगर ग्राउंड से तीन बैट चोरी होने का मामला सामने आया है. दीपक चाहर ने वीडियो जारी कर बैट चोरी करने वालों से वापस करने की गुहार लगाई है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 28, 2026, 11:39 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 11:47 PM IST
Image Credit: Deepak chahar
Join

कपिल अग्रवाल/आगरा: भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के आगरा के शास्त्रीपुरम ग्राउंड से तीन महंगे बैट चोरी हो गए. दीपक चाहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. साथ ही तीनों बैट वापस करने की गुहार लगाई है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 
 
वीडियो हो रहा वायरल 
वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपक चाहर कह रहे हैं कि 'कल शाम को ग्राउंड से तीन बैट चोरी हो गए. अब आपको क्या लगता है मुझे क्या करना चाहिए. बहुत अच्छे बैट थे, जो चोरी करके ले गया है, उसको पता तो है नहीं कितने महंगे बैट थे. डेढ़ लाख रुपये के तीन बैट थे. वो या तो बेच देगा या फिर टेनिस बाॅस से खेलेगा, भाई मेरे से ही ले लेता कुछ पैसे, मैं दे देता. या तो मेरे पास कई ऑप्शन हैं.

भगवान बैट चुराने वाले को बुद्धि दे 
वह कह रहे हैं कि, इस टाइम पर पुलिस में शिकायत करूं या योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के पास या सीधे भगवान से रिक्वेस्ट करूं, जो भी चुरा कर ले गया उसे बुद्धि दे और मेरे बैट दे दे. या एसएस से रिक्वेस्ट कर और मंगा लेता हूं दो-तीन बैट तो आपको क्या लगता है मुझे क्या करना चाहिए.' वीडियो को अब तक 60 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं.

शास्त्रीपुरम ग्राउंड में करते हैं अभ्यास 
दीपक चाहर आगरा के रहने वाले हैं. आगरा में ही वह प्रैक्टिस करते हैं. क्रिकेटर दीपक चाहर का शास्त्रीपुरम में एक ग्राउंड है. वहीं पर वह अभ्यास करते हैं. उनके मुताबिक, तीन बैट ग्राउंड से चोरी हो गए हैं. 45 सेकेंड के वीडियो में बैट वापस करने की गुहार लगा रहे हैं. 

आगरा पुलिस ने वीडियो का लिया संज्ञान 
दीपक चाहर के पिता और कोच लोकेंद्र चाहर ने बताया कि ​भारतीय क्रिकेटर शनिवार शाम को अभ्यास के दौरान अपनी किट रखकर गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे थे. एक घंटे बाद जब बैटिंग अभ्यास के लिए बैट लेने आए तो बैट गायब मिले. वहीं, वीडियो का आगरा पुलिस ने संज्ञान लिया है. आगरा पुलिस का कहना है कि क्रिकेटर दीपक चाहर के बैट चोरी होने के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है. हालांकि सोशल मीडियो से मामले की जानकारी हुई है. क्रिकेटर दीपक चाहर से संपर्क किया जा रहा है. अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी. 

भारतीय टीम में योगदान 
बता दें कि भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर फिलहाल इंडियन टीम का हिस्सा नहीं हैं. वह भारत के लिए 13 वनडे मैच खेल चुके हैं. इसमें 16 विकेट लिए हैं. उन्होंने 25 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं. इसमें 31 विकेट लिए हैं. आईपीएल में उन्हें खेलते हुए प्रशंसक देखते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES