App

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, 13 साल सेवाएं देने के बाद जानें अगला कदम?

IAS Divya Mittal: आईएएस दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था. अब कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, 13 साल सेवाएं देने के बाद जानें अगला कदम?
Image Credit: IAS Divya Mittal

IAS Divya Mittal: यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है. केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. दिव्या मित्तल का इस्तीफा 15 सितंबर से प्रभावी माना जाएगा. दिव्या ने 30 अगस्त 2026 को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए स्वेच्छा से प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र दिया था. राज्य सरकार ने उनके त्यागपत्र को केंद्र सरकार को भेजा था. अब केंद्र सरकार ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. 

मई 2026 में देवरिया से हटाई गई थीं 
पिछले दिनों आईएएस दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर इस्तीफे की घोषणा की थी. दिव्या को मई 2026 में देवरिया के डीएम के पद से हटाकर राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात कर दिया गया था. तब से वह असहज बताई जा रही थीं. उनके इस्तीफे को लेकर कई तरह की चर्चा की गई.

कौन हैं IAS दिव्या मित्तल?
आईएएस दिव्या मित्तल मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं. उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक किया है. इसके बाद आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए किया. एमबीए करने के बाद दिव्या मित्तल जॉब के लिए लंदन चली गई थीं. यहां लाखों का पैकेज छोड़कर देश सेवा के लिए यूपीएससी की तैयारी की. 2012 में दिव्या मित्तल ने अपने पहले ही प्रयास में आईपीएस बन गई थीं. वहीं, 2013 में उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी में 68वीं रैंक लाकर आईएएस बन गईं.

दिव्या के पति भी आईएएस अफसर
दिव्या मित्तल के पति गगनदीप सिंह भी आईएएस अफसर हैं. वह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. गगनदीप सिंह भी इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं. दोनों ने शादी के बाद साथ में नौकरी जॉइन की थी. आईएएस दिव्या मित्तल देवरिया से पहले मीरजापुर की डीएम भी रह चुकी हैं. वह अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं. वह अपने कड़े तेवर और भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के लिए फेमस थीं.  

दिव्या मित्तल का अगल कदम क्या?
दिव्या मित्तल ड्यूटी के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को पढ़ाया करती थीं. इस काम में उनके पति भी उनका साथ देते थे. दिव्या मित्तल दो किताबें भी लिख चुकी हैं. शिक्षा और लेखन के क्षेत्र में उनकी खासी रुचि है. इस्तीफा देने के बाद दिव्या सोशल मीडिया पर खाफी सक्रिय हैं. कुछ लोगों का कहना है कि दिव्या मित्तल मीरजापुर से ही राजनीतिक पारी शुरू कर सकती हैं. हालांकि, अभी इस तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More