SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फ्रीगंज रोड पर रफ्तार का तांडव, पलक झपकते ई-रिक्शा और बाइक को उड़ा ले गई बेकाबू कार, रूह कंपाने वाला मंजर CCTV में कैद

हापुड़ में रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां एक तेज रफ्तार बेकाबू ने चंद सेकंड में सड़क पर तांडव कर दिया, वह सड़क किनारे खड़े लोगों और वाहनों पर टूट पड़ी. जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई. अब इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 13, 2026, 14:26 IST | Updated: Nov 13, 2026, 14:28 IST
Join

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. हापुड़ के व्यस्ततम फ्रीगंज रोड पर दिल्ली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक काल बनकर सड़क किनारे खड़े लोगों और वाहनों पर टूट पड़ी. अनियंत्रित कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि महज चंद सेकंड में पूरी सड़क पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई.

रफ्तार के कहर का वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात के समय फ्रीगंज रोड पर सामान्य चहल-पहल थी. सड़क किनारे एक आइसक्रीम की ठेली पर कुछ लोग खड़े हैं, जबकि उसके ठीक बगल में एक ई-रिक्शा खड़ा है. तभी दिल्ली की ओर से हापुड़ सिटी की तरफ जा रही एक सफेद रंग की कार अचानक अपना नियंत्रण खो बैठती है. कार लहराते हुए सीधे ठेली के पास खड़े लोगों की तरफ बढ़ती है.

'काल' बनकर दौड़ी बेकाबू कार
गनीमत रही कि ठेली पर खड़े लोग महज इंच भर के फासले से कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए. जबकि पास खड़े ई-रिक्शा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ई-रिक्शा खिलौने की तरह हवा में उछलता हुआ दूर जा गिरा. इसके बाद तीसरी टक्कर में बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और उसे घसीटते हुए सीधे सड़क किनारे रखी कृषि मशीनरी के ढेर से जा टकराई.

घायलों का स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और बाइक सवार कार के पिछले हिस्से के नीचे बुरी तरह फंस गया. हादसे की तेज आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके की तरफ दौड़े. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए कार को घेरा. उसके बाद कार के नीचे फंसी बाइक और घायल लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
फ्रीगंज रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खौफनाक अंजाम की गवाही दे रहा है. सीसीटीवी फुटेज में कैद यह तस्वीरें साफ बताती हैं कि अगर ठेली पर खड़े लोग जरा भी न संभलते, तो यह हादसा और भी बड़ा जानलेवा रूप ले सकता था. फिलहाल, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

(हापुड़ से अभिषेक माथुर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: अंकित संखवार के लैपटॉप से मिला 17 लाख फर्जी ई-मेल आईडी का जखीरा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से कनेक्शन!

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES