SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ग्रेटर नोएडा PNB में करोड़ों की हेराफेरी का मामला: गुस्साए किसानों ने बैंक में जड़ा ताला, CBI कर रही जांच

ग्रेटर नोएडा के पीएनबी में करोड़ों रुपये गबन मामले में सीबीआई को जांच सौंपी गई है. सोमवार को पीड़ितों ने बैंक में ताला जड़ दिया.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 02, 2026, 03:40 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 03:44 PM IST
Image Credit: Z Creative (AI Image)
Join

ग्रेटर नोएडा में ऐच्छर के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में करोड़ों रुपये गबन के मामले में सोमवार को किसानों ने पंचायत की. यह पंचायत बैंक के सामने ही आयोजित की गई. इस दौरान किसान नेता बृजेश भाटी ने इस पंचायत की अगुवाई की. पंचायत में पंजाब नेशनल बैंक के पीड़ित खाता धारक और समाज सेवी भी शामिल हुए. किसानों ने 1:00 बजे पंजाब नेशनल बैंक पर नारेबाजी करते हुए ताला जड़ दिया. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की.

बैंक के बाहर महापंचायत  

किसान नेता बृजेश भाटी ने बताया कि सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक ऐच्छर पीआई-1 पर बैंक घोटाले एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के संबंध में एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि बैंककर्मियों के द्वारा अभी कुछ ही लोगों के पैसे वापस दिए गए हैं, लेकिन बाकी खाताधारक परेशान घूम रहे हैं, त्योहारों का समय आ रहा है और बिना पैसों के लोग कैसे अपना त्यौहार मनाएंगे? जबकि बैंक ने कहा था कि धीरे-धीरे कर के सबके पैसे वापस आ जाएंगे.

दिल्ली हेड ऑफिस कूच की चेतावनी  

उन्होंने कहा कि जो भी बैंककर्मी इस घोटाले में शामिल है, उन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. केवल छोटे कर्मचारियों को मोहरा नहीं बनना चाहिए. अगर इस मामले में सही से सुनवाई नहीं होती है तो हम दिल्ली के लिए कूच करेंगे और पंजाब नेशनल बैंक के हेड ऑफिस पर जाकर धरना देंगे. धरने पर बैठे हुए लोग बैंक के अंदर भी चले गए और उनके द्वारा वहां जाकर भी नारेबाजी की गई. हालांकि इस पूरे प्रकरण को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही.

सीबीआई कर रही जांच  

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि 16 लोगों के अब तक पैसे वापस आ चुके हैं. अब पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है. बैंक प्रबंधन भी सभी लोगों को पूरा भरोसा दे चुका है कि आप सभी के पैसे ब्याज सहित वापस आएंगे, किसी भी खाताधारक को घबराने की जरूरत नहीं है. बता दें कि पिछले दिनों पीएनबी से करीब 35 करोड़ की हेराफेरी का मामला सामने आया था. खाते में जमा करोड़ों रुपये अचानक गायब हो गए थे.
 

(ग्रेटर नोएडा से भूपेश प्रताप की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : PNB में करोड़ों की हेराफेरी: जेवर एयरपोर्ट में जमीन का मिला मुआवजा गायब, बैंक के बाहर जुटी भीड़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES