SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पूजा के लिए फूल तोड़ रहा था मासूम, पैर फिसला तो पिता ने पकड़ा हाथ... फिर दोनों 23वीं मंजिल से नीचे गिरे, दोनों की मौत

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां 23वीं मंजिल से गिरकर 11 साल के बच्चे और उसके पिता की मौत हो गई.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 30, 2026, 11:14 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 12:47 PM IST
Image Credit: Greater Noida Mahagun Mywoods Accident (प्रतीकात्मक फोटो)
Join

भूपेश प्रताप/ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) स्थित एक हाईराइज सोसाइटी से दर्दनाक घटना सामने आई है. थाना बिसरख क्षेत्र की 'महागुन मायवुड्स' (Mahagun Mywoods) सोसाइटी की 23वीं मंजिल से गिरकर 11 साल के मासूम बच्चे और उसके पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.  पिता अपने बेटे से फ्लैट की बालकनी से फूल तुड़वा रहे थे.अचानक बेटे का पैर फिसला और वह 23वीं मंजिल से नीचे लटक गया.  बच्चे को बालकनी से नीचे लटकते देख बचाने की कोशिश में पिता भी संतुलन खो बैठे और दोनों इतनी ऊंचाई से नीचे आ गिरे. दोनों की ही मौके पर मौत हो गई.

बालकनी में फूल तोड़ते समय हुआ हादसा

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पिता अपने 11 साल के बेटे के साथ 23वीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी में लगे गमलों से फूल तोड़ रहे थे. इसी दौरान अचानक बच्चे का पैर फिसल गया और वह बालकनी की ग्रिल से नीचे लटक गया. अपने बेटे को नीचे लटकता देख पिता उसे बचाने के लिए फौरन आगे बढ़े. बच्चे को बचाने की कोशिश में पिता का भी संतुलन बिगड़ गया और दोनों 23वीं मंजिल से सीधे नीचे जा गिरे. इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और मौके पर ही पिता-पुत्र की जान चली गई.

धमाके की आवाज और चीख-पुकार सुनकर सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी और वहां के रहने वाले स्थानीय निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बिसरख थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. इस हादसे के बाद पूरी महागुन मायवुड्स सोसाइटी और इलाके में गहरा शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है. 

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रणदीप पात्रा (40) और उनके बेटे आरव (11) के रूप में हुई है.दोनों महागुन मायवुड्स सोसायटी के टावर-23 में रहते थे. शुक्रवार सुबह करीब सवा 4 बजे परिवार को खाटू श्याम एक प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए जाना था. इसके लिए रणदीप और उनका बेटा पूजा के लिए बालकनी से फूल तोड़ने गए थे. बारिश की वजह से वहां पर पानी था और फिसलन बनी हुई थी. बेटा जब बालकनी पर चढ़कर फूल तोड़ रहा था तो उसका पैर फिसल गया और गिरने लगा. पिता उसे बचाने की कोशिश करने लगे और दोनों बालकनी से नीचे गिर गए.

सोसाइटी में पसरा सन्नाटा, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना पीआरवी के माध्यम से थाना बिसरख पुलिस को मिली. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक रणदीप केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्य करते थे. परिवार में केवल तीन लोग थे, उनकी पत्नी उन लोगों का इंतजार कर रही थी.

इस घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी सेंट्रल नोएडा और एडिशनल डीसीपी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

एक्टर बनना चाहता था आदित्य! BBA की पढ़ाई के बीच हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES