SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिना इस्तेमाल किए पानी का बिल वसूलना पड़ा महंगा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को देना होगा 50,000 रुपये का मुआवजा

ग्रेटर नोएडा में पानी का इस्तेमाल नहीं करने के बावजूद प्लॉट मालिक को हजारों रुपये के बिल भेजे गए. उपभोक्ता आयोग ने प्राधिकरण पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए वास्तविक खपत के आधार पर बिल वसूलने का आदेश दिया.

Written By Preeti Chauhan
Published: Nov 27, 2026, 08:40 IST | Updated: Nov 27, 2026, 08:53 IST
Image Credit: Greater Noida Authority (Image ZEE CREATIVE)
Join

ग्रेटर नोएडा: पानी इस्तेमाल ही नहीं किया, फिर भी सालों तक फिक्स्ड वॉटर चार्ज का बिल भेजते रहे. अब यही रवैया ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को महंगा पड़ गया है. दिल्ली उपभोक्ता आयोग ने अथॉरिटी को प्लॉट मालिक को 50,000 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आयोग ने कहा है कि बिना इस्तेमाल के भी उपभोक्ता से आम उपभोक्ताओं की तरह ही फिक्स्ड चार्ज वसूलना अनुचित व्यापार व्यवहार है.

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता को दिसंबर 2006 में जारी अलॉटमेंट लेटर के जरिए ग्रेटर नोएडा में एक प्लॉट आवंटित किया गया था. उन्होंने नवंबर 2010 में प्लॉट का कब्जा लिया. लेकिन इलाके में आबादी कम होने की वजह से उन्होंने वहां रहना शुरू नहीं किया. शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने कभी पानी की सप्लाई का इस्तेमाल ही नहीं किया, फिर भी अथॉरिटी ने कई सालों तक पानी का बिल भेजना जारी रखा.

14,128 रुपये से शुरू हुआ बिल का सिलसिला

मार्च 2011 में अथॉरिटी ने अलॉटियों को सूचित किया था कि बकाया पानी का बिल 31 मार्च तक जमा करना होगा, नहीं तो कनेक्शन काट दिया जाएगा. शिकायतकर्ता को पहला वॉटर बिल जुलाई 2015 में मिला. यह बिल फरवरी 2011 से 1 जुलाई 2015 तक की अवधि के लिए था, जिसमें 14,128 रुपये की मांग की गई थी. इसके साथ ही 12% सालाना की दर से ब्याज भी लगाया गया था.

कनेक्शन काटने की मांग के बाद भी आया बिल

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने जुलाई 2016 और फिर मार्च 2019 में अथॉरिटी को पत्र लिखकर पानी का कनेक्शन काटने की मांग की थी. इसके बावजूद जून 2020 में उन्हें 34,193 रुपये का एक और बिल भेज दिया गया.वहीं, अथॉरिटी का दावा है कि 31 मार्च 2021 तक शिकायतकर्ता पर पानी के चार्ज के तौर पर 43,167 रुपये बकाया थे.अथॉरिटी का कहना है कि 2015 के बाद शिकायतकर्ता ने पानी के चार्ज का कोई भुगतान नहीं किया.

आयोग ने क्या कहा?

दिल्ली उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष मोनिका ए. श्रीवास्तव और सदस्य किरण कौशल ने 18 नवंबर को यह आदेश पारित किया. आदेश में कहा गया है, "यह आयोग मानता है कि विपक्षी पार्टी (GNIDA) ने उपभोक्ता के वास्तविक इस्तेमाल की परवाह किए बिना फिक्स्ड चार्ज के आधार पर बिल भेजकर अनुचित व्यापार व्यवहार किया है।" आयोग ने अथॉरिटी को प्लॉट मालिक को 50,000 रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है.

प्लॉट मालिकों के लिए क्यों अहम है यह फैसला?

यह फैसला उन हजारों अलॉटियों के लिए अहम माना जा रहा है, जिन्होंने प्लॉट तो ले लिया है, लेकिन अभी वहां मकान नहीं बनाया है या पानी का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. आयोग के फैसले से यह साफ हो गया है कि बिना इस्तेमाल के फिक्स्ड चार्ज के नाम पर मनमाना बिल नहीं वसूला जा सकता.

कंबल से काम नहीं चलेगा, निकाल लें रजाई, यूपी में बढ़ने लगी ठिठुरन! 25 जिलों में घने कोहरे की अलर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES