App

कार्तिक पूर्णिमा पर काशी से अयोध्या तक आस्था का महासंगम, यूपी के प्रमुख तीर्थों में 30 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

योगी सरकार में तीर्थस्थलों के विकास और धार्मिक पर्यटन को मिल रहे प्रोत्साहन के बीच कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम देखने को मिला. काशी से अयोध्या और प्रयागराज से नैमिषारण्य तक करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया.

कार्तिक पूर्णिमा पर काशी से अयोध्या तक आस्था का महासंगम, यूपी के प्रमुख तीर्थों में 30 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी
Image Credit: कार्तिक पुर्णिमा पर काशी में आठ लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई.

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार सुबह होते ही उत्तर प्रदेश की प्रमुख पवित्र नदियों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. योगी सरकार में तीर्थस्थलों के बढ़ते वैभव के बीच काशी से अयोध्या तक सनातन आस्था की भव्य झलक दिखी. प्रयागराज और वाराणसी से लेकर अयोध्या और नैमिषारण्य तक करीब 30 लाख लोगों ने गंगा और सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई, जिसके बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन और दान-पुण्य का सिलसिला दिनभर चलता रहा.

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, तीर्थराज प्रयागराज में सर्वाधिक करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने संगम और गंगा घाटों पर स्नान किया, जबकि धर्मनगरी काशी में आठ लाख और रामनगरी अयोध्या में पांच लाख भक्तों ने पवित्र डुबकी लगाई। इसके अलावा हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में तीन लाख, तो रायबरेली के डलमऊ और सीतापुर के पौराणिक तीर्थ नैमिषारण्य में दो-दो लाख श्रद्धालु स्नान और धार्मिक अनुष्ठान के लिए पहुंचे, जहां सुबह से ही 'हर-हर गंगे' और 'जय श्रीराम' के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

प्रयागराज में 10 लाख, काशी में आठ लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थराज प्रयागराज में सबसे ज्यादा करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई.इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और दान-पुण्य कर मंगलकामना की. इसके अलावा धर्मनगरी काशी में करीब आठ लाख श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ घाटों पर धार्मिक अनुष्ठान हुए. काशी में देव दीपावली के मौके पर दिनभर उत्सव जैसा वातावरण रहा.

अयोध्या में सरयू नदीं में पांच लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

रामनगरी अयोध्या में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली और करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाई. सुबह होते ही सरयू घाटों पर श्रद्धालु पहुंचने लगे और दिनभर स्नान का सिलसिला चलता रहा. स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा और दर्शन किए. हर तरफ भक्तों की भारी भीड़ रही और जय श्रीराम के उद्घोष से रामनगरी का वातावरण भक्तिमय बना रहा.

गढ़मुक्तेश्वर में तीन लाख, डलमऊ और नैमिषारण्य में दो-दो लाख ने किया स्नान

प्रयागराज, काशी और अयोध्या के अलावा हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर, रायबरेली के डलमऊ और सीतापुर में भी भक्तिमय माहौल बना रहा. गढ़मुक्तेश्वर में करीब तीन लाख, डलमऊ में करीब दो लाख और सीतापुर के पौराणिक तीर्थ नैमिषारण्य में करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया. सभी तीर्थस्थलों पर सुबह से श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और दिनभर भक्त स्नान करते रहे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Sumit Rai

Sumit Rai

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More