App

हल्दी की रस्म में बाहुबली की बेटी के हाथ में दिखा इतना महंगा फोन, जानें इसका नाम और खासियत

मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को पटना के नदवां गांव में हो रही है. हल्दी की रस्म के दौरान उनके हाथ में एप्पल का लेटेस्ट आई फोन 18 प्रो मैक्स नजर आया. जिसके बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

हल्दी की रस्म में बाहुबली की बेटी के हाथ में दिखा इतना महंगा फोन, जानें इसका नाम और खासियत

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शहनाई बज रही है. उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह आज यानी 25 नवंबर को शादी के बंधन में बंध रही हैं. पटना के नदवां गांव की इस शादी की चर्चा सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में है. इस शादी में देश के सबसे चर्चित लोग भी शामिल होने  वाले हैं.

इस शाही शादी की रस्मों के बीच सोशल मीडिया पर दुल्हन की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में शिवांगी ने एक फोन हाथ में लिया था, जो एप्पल कंपनी है. फोन को देखने के बाद लोगों के बीच में चर्चा है कि ये कौन-सा मॉडल है और कितने में बिकेगा.

हल्दी की रस्म में दिखा खास आईफोन

ये फोटोज हल्दी की शाम की हैं. जिसमें शिवांगी सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं. इसी दौरान उनके हाथ में एप्पल का लेटेस्ट आईफोन 18 प्रो मैक्स दिखाई दिया था.

ये फोन अपने खास हीरो कलर यानी गहरे बैंगनी और लाल रंग के शेड में जबरदस्त लग रहा था. शादी के माहौल के बीच अब इस महंगे फोन की खूब चर्चा हो रही है.

बड़ी स्क्रीन और स्मूद डिस्प्ले

इस फोन के खासियत की बात करें तो इसमें 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है. साथ ही इस फोन में सुपर रेटिना एक्सडीआर ओलेड डिस्प्ले और 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है.

रिफ्रेश रेट इतना अच्छा करने की वजह से फोन मक्खन की तरह चलता है. साथ ही इसमें बड़ी स्क्रीन की वजह से वीडियो या गेम खेलने का मजा दोगुना हो जाता है.

नया A20 Pro चिपसेट

फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें  नया A20 Pro चिपसेट लगा है. ये एप्पल का बेहद ताकतवर प्रोसेसर है. इसकी मदद से फोन बिना रुके या हैंग हुए तेजी से काम करता है.

साथ इस प्रोसेसर की वजह से आप एक साथ कई ऐप चला सकते हैं. साथ ही आपको भारी वीडियो एडिटिंग करनी हो या बड़े गेम खेलना हो ये फोन हर काम आसानी से संभाल लेता है.

मिलता है तगड़ा कैमरा

अगर आप फोटो ग्राफी के शौकीन हैं तो आपके लिए ये फोन सबसे बेस्ट हो सकता है. क्योंकि इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेटअप दिया गया है.

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए आगे की तरफ 18 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. कम रोशनी हो या दिन का उजाला, इससे ली गई तस्वीरें और वीडियो बहुत साफ दिखती हैं.

क्या है कीमत?

इस फोन के कीमत की बात करें तो ये एप्पल का सबसे प्रीमियम और टॉप मॉडल फोन है. ये फोन भारत में करीब 1,79,900 रुपये में आता है. जिसे आप अपने पास के ऑथराइज्ड एप्पल स्टोरी से ले सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Harsh Singh

Harsh Singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More