App

फरीदाबाद होटल कांड: सुसाइड नोट छोड़कर DU की छात्रा ने दी जान, घटना के बाद से साथ आया युवक लापता

फरीदाबाद के सराय थाना क्षेत्र के होटल में DU की 19 वर्षीय छात्रा अर्चना का शव मिला. वह पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ होटल में ठहरी थी. घटना के बाद युवक लापता है. पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है और मामले की जांच जारी है.

फरीदाबाद होटल कांड: सुसाइड नोट छोड़कर DU की छात्रा ने दी जान, घटना के बाद से साथ आया युवक लापता
Image Credit: होटल के बाहर मौजूद पुलिस

फरीदाबाद सराय थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की 19 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई. युवती ने होटल के कमरे में कथित तौर पर चूहे मारने की दवा खाकर जान दे दी. वह अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ सोमवार से होटल में ठहरी हुई थी. घटना के बाद से युवक लापता है.

फरीदाबाद सराय थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की 19 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई. युवती ने होटल के कमरे में कथित तौर पर चूहे मारने की दवा खाकर जान दे दी. वह अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ सोमवार से होटल में ठहरी हुई थी. घटना के बाद से युवक लापता है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया.

कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी युवती
मृतका की पहचान अर्चना (19) के रूप में हुई है. वह गांव कुरैशीपुर की गांधी कॉलोनी की रहने वाली थी और दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी. परिजनों के मुताबिक, अर्चना सोमवार सुबह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी. सोमवार को करीब तीन बजे तक उसकी परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत होती रही, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया. परिजनों ने उससे संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

मंगलवार सुबह दर्ज कराई थी गुमशुदगी की सूचना
अर्चना का कोई सुराग नहीं मिलने पर मंगलवार सुबह परिजनों ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी. इसके कुछ घंटे बाद पुलिस ने उन्हें एक युवती का शव होटल में मिलने की जानकारी दी. परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अर्चना के रूप में की.

होटल का दरवाजा खोलते ही बेड पर मिली बेहोश
सराय थाना पुलिस के मुताबिक, कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम होटल पहुंची थी. होटल स्टाफ चेकिंग के लिए कमरे का दरवाजा खोलने पहुंचा तो युवती बेड पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली. उसके मुंह से झाग निकल रहे थे. पुलिस को आशंका है कि उसने चूहे मारने की दवा खाई थी. कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

साथ आया युवक गायब, पुलिस कर रही जांच
पुलिस के अनुसार, अर्चना विपिन यादव नाम के युवक के साथ सोमवार से होटल में ठहरी हुई थी. घटना के बाद से विपिन का कोई पता नहीं है. पुलिस उसकी तलाश और सुसाइड नोट की जांच कर रही है. थाना प्रभारी राकेश के मुताबिक, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की स्थिति और साफ हो सकेगी.

Reporter- Jai Prakash

Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्‍मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्‍यथित हों तो जीवन से हार मानने की कोई जरूरत नहीं. अच्‍छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्‍त हेल्‍पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News की रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हाइपरलोकल खबरों, राजनीति, अपराध और जनहित से जुड़े मुद्दों की कवरेज उनकी खासियत है.उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इसके बाद मीडिया जगत में अपने करियर की शुरुआत की. Zee News से पहले वे Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर चुकी हैं. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.Mail : sandhya.yadav@zeemedia.comX Handle : https://x.com/JournosandhyaFacebook : https://www.facebook.com/sandhya.yadav.7906
Read More