SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, दीवार में आई दरार...दो खिड़कियों के शीशे चकनाचूर , डिलीवरी बॉय घायल

यूपी के गाजियाबाद स्थित वसुंधरा पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात जोरदार धमाका हो गया.इस धमाके की वजह से पुलिस चौकी के खिड़कियों के शीशे टूट गए और एक युवक घायल भी हो गया.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 07, 2026, 09:02 AM IST | Updated: Nov 07, 2026, 09:06 AM IST
Image Credit: Ghaziabad police outpost blast
Join

गाजियाबाद: शुक्रवार रात गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए जोरदार धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी. हादसे में चौकी की दो खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए और एक दीवार में दरार आ गई. कांच लगने से वहां मौजूद एक डिलीवरी बॉय घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  फोरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया.

रात 9 से 10 बजे के बीच हुआ धमाका

मिली जानकारी के मुताबिक, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा चौकी में रात करीब 9 से 10 बजे के बीच ये धमाका हुआ. उस समय चौकी के अंदर एक सब इंस्पेक्टर और सामान पहुंचाने आया डिलीवरी बॉय मौजूद था. अचानक हुए विस्फोट से चौकी के अंदर और बाहर अफरा-तफरी मच गई. लोग घरों से बाहर निकल आए. धमाके के बाद टूटे शीशे की चपेट में आकर डिलीवरी बॉय घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

एसी ब्लास्ट या पटाखों में विस्फोट?

शुरुआती जांच में दो आशंकाएं जताई जा रही हैं....पहला ये कि एसी में ब्लास्ट हुआ हो सकता है और दूसरी आशंका है कि चौकी में रखे पटाखों में विस्फोट हुआ हो. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी धमाके की असली वजह साफ नहीं है. जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि विस्फोट किस चीज में हुआ था.

फोरेंसिक और बम निरोधक दस्ता मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए.मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया. दोनों टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. चौकी के अंदर रखे सामान की भी जांच की जा रही है.

चौकी में रखे सामान पर उठ रहे सवाल

सूत्रों के मुताबिक, चौकी के कंट्रोल रूम में इलाके से बरामद सामान रखा जाता है. धमाके के बाद इस बात पर भी सवाल उठ रहे हैं कि चौकी के अंदर आखिर क्या-क्या रखा था और क्या धमाके से उसका कोई कनेक्शन है? पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

एक महीने में दूसरी घटना, सुरक्षा पर सवाल

गौरतलब है कि इससे पहले 5 अक्टूबर को साहिबाबाद के लाजपत नगर में रावण का पुतला बनाते समय भी धमाका हुआ था. अब एक महीने के अंदर गाजियाबाद में दूसरी बार विस्फोट की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, जल्द ही धमाके की असली वजह सामने आएगी.

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत, 13 गंभीर

दीपावली की भीड़ के बीच इटावा स्टेशन पर 'बम', 2 घंटे चला महा-सर्च ऑपरेशन! फैली सनसनी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES