SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वसुंधरा चौकी के पास धमाके से हड़कंप, ATS ने संभाली जांच-फॉरेंसिक टीम को मिले अहम सुराग

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के पास हुए धमाके की जांच में यूपी ATS की टीम पहुंची. फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, धमाके की वजह अभी स्पष्ट नहीं है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 07, 2026, 02:17 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 02:24 PM IST
Image Credit: vasundhara police chowki dhamaka
Join

राजू राज/गाजियाबाद: वसुंधरा पुलिस चौकी के पास हुए धमाके के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अब यूपी ATS भी जांच में उतर गई है. बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई नमूने और सबूत इकट्ठा किए हैं. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है, लेकिन अभी तक धमाका किस वजह से हुआ, यह साफ नहीं हो पाया है.

रात 9 बजे के करीब हुआ धमाका

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 9 बजे इंदिरापुरम इलाके में वसुंधरा चौकी की पीछे वाली दीवार के पास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी.उस समय वहां एक दरोगा और एक डिलीवरी बॉय मौजूद थे. धमाके में डिलीवरी बॉय को हल्की चोट लगी है, उसे तुरंत इलाज के लिए भेजा गया. पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई. घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाए गए.

ATS और फॉरेंसिक टीम मौके पर

धमाके के बाद बम निरोधक दस्ता, फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम लगातार जांच में जुटी हैं. वहीं यूपी ATS की टीम भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है. फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही धमाके की असली वजह सामने आ पाएगी. पुलिस का कहना है कि यूपी पुलिस के साथ कई एजेंसियां इस मामले में एक साथ काम कर रही हैं.

विधायक ने कहा-डरने की जरूरत नहीं

लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा है कि गाजियाबाद के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. इस घटना को अंजाम देने वालों को पुलिस जल्द पकड़ लेगी. हालांकि, अभी तक धमाके के पीछे किसी व्यक्ति या संगठन का नाम सामने नहीं आया है. पुलिस ने किसी भी तरह की पुष्टि से इनकार किया है.

वसुंधरा चौकी के पास लावारिस हालत में मिली स्कूटी

पुलिस चौकी के ठीक ऊपर जो एलिवेटेड रोड है वहां पर पुलिस को एक स्कूटी लावारिस हालात में मिली है. पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर किया है. स्कूटी के मालिक की तलाश की जा रही है.

अभी क्या है स्थिति?

घटनास्थल पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है. ATS और फॉरेंसिक टीम सबूतों की जांच कर रही है. धमाके की वजह पर रिपोर्ट का इंतजार है.

गाजियाबाद चौकी ब्लास्ट: 'गाजी 2' अकाउंट से जिम्मेदारी लेने का दावा! तहरीक-उल-मुजाहिदीन का नाम आया सामने
 

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, दीवार में आई दरार...दो खिड़कियों के शीशे चकनाचूर , डिलीवरी बॉय घायल
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES