SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छठ महापर्व पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस अलर्ट; 2500 पुलिसकर्मियों की तैनाती, 146 घाटों पर कड़ी सुरक्षा

छठ महापर्व को लेकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस अलर्ट मोड पर है. 146 घाटों पर 2500 पुलिसकर्मी तैनात, कालिंदी कुंज घाट पर खास इंतजाम किए गए हैं.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 15, 2026, 12:57 IST | Updated: Nov 15, 2026, 13:03 IST
Image Credit: Chhath Puja 2026
Join

विजय कुमार/छठ पूजा नोएडा: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गौतमबुद्ध नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. जिले में छठ महापर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नर, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी मेधा रूपम समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी ग्राउंड जीरो पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं.

146 घाट, 10 जोन - 26 सेक्टर में बंटा जिला

गौतमबुद्ध नगर में इस बार छठ पूजा के लिए कुल 146 घाट बनाए गए हैं. नोएडा में 160 से अधिक छठ घाट और पूजा स्थलों पर तैयारियां की गई हैं. सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, लाइटिंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

कालिंदी कुंज घाट पर खास इंतजाम

कालिंदी कुंज घाट पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. यहां नोएडा प्राधिकरण की ओर से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है. इसके अलावा एंबुलेंस, पुलिस सहायता केंद्र और सिविल यूनिफॉर्म में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को फौरन सहायता मिल सके.

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे जिले को 10 जोन और 26 सेक्टरों में बांटा गया है. छठ पर्व के दौरान करीब 2500 सिविल पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि पीएसी की दो कंपनियां भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई हैं. अधिक भीड़ वाले घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा.

हर घाट पर लाइट, PA सिस्टम और निगरानी

वरिष्ठ अधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों के छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं. घाटों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पर्याप्त रोशनी और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है. पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी पर्व के दौरान फील्ड में रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे.

पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि छठ महापर्व के दौरान किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो और चार दिवसीय यह महापर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो.

नोएडा में दो दिन संभलकर निकलें: छठ पूजा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, देखें एडवाइजरी


कुंभ-2027: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अभी से तैयारी तेज, सुरक्षा से लेकर पार्किंग तक होगा पुख्ता इंतजाम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES