App

नोएडा में दो दिन संभलकर निकलें: छठ पूजा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, देखें एडवाइजरी

छठ पूजा को देखते हुए नोएडा पुलिस ने दो दिनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है. ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें.

नोएडा में दो दिन संभलकर निकलें: छठ पूजा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, देखें एडवाइजरी
Image Credit: Z Creative (AI Image)

नोएडा में छठ पूजा के महापर्व को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है. 15 और 16 नवंबर को शहर के अलग-अलग इलाकों में छठ पूजा के आयोजन को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. यमुना नदी के कालिंदी कुंज, हिंडन नदी पुल कुलेसरा, चोटपुर-बेहलोलपुर सेक्टर-63 और नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

नोएडा में भारी डायवर्जन

श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का आवश्यकतानुसार डायवर्जन किया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी बॉर्डर होकर दिल्ली जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जाएगा. ये वाहन डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे.

महामाया फ्लाईओवर से

सेक्टर-37 से कालिंदी बॉर्डर जाने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर भेजा जाएगा. वहीं सूरजपुर से कुलेसरा और फेस-2 जाने वाले वाहनों को कच्ची सड़क तिराहे से चौगानपुर गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा. ये वाहन बिसरख गोलचक्कर होकर आगे जा सकेंगे.

पर्थला गोलचक्कर की ओर

इसके अलावा फेस-2 से हिंडन नदी की ओर जाने वाले वाहनों को करछना की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जबकि किसान चौक से पर्थला जाने वाले वाहन बिसरख होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे. पर्थला से किसान चौक जाने वाले वाहनों को पर्थला गोलचक्कर से सोरखा की ओर भेजा जाएगा.

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

खास बात यह है कि डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस और फायर सर्विस जैसी आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को बिना किसी बाधा के निकाला जाएगा. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. यातायात संबंधी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 और व्हाट्सऐप नंबर 7065100100 पर संपर्क किया जा सकता है. 

गाजियाबाद में भी ट्रैफिक डायवर्जन

गाजियाबाद में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 15 और 16 नवंबर को जीटी रोड पर हिंडन पुल और मुरादनगर में गंगनहर पुल की तरफ भारी वाहनों के जाने पर रोक रहेगी. 15 नवंबर की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के समय से लेकर देर रात तक हिंडन पुल पर वाहनों की रोक रहेगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More