App

रिश्तों का गदर: पति की मौत के बाद दामाद को दिल दे बैठी सास, 5 बच्चों की मां का अजीबो-गरीब फैसला सुन पुलिस भी हैरान!

Mainpuri Saas Damad Love Story: मैनपुरी में रिश्तों को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. शहर कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर में पांच बच्चों की मां का अपने ही दामाद पर दिल आ गया. कथित प्रेम संबंध की बात सामने आने के बाद परिवार में जमकर हंगामा हुआ. बताया जा रहा है कि महिला के पति की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है.

रिश्तों का गदर: पति की मौत के बाद दामाद को दिल दे बैठी सास, 5 बच्चों की मां का अजीबो-गरीब फैसला सुन पुलिस भी हैरान!

Mainpuri Saas Damad Love Story/ अतुल सक्सेना: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से रिश्तों के ताने-बाने को उलझा देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है. जिस दामाद को बेटी का जीवनसाथी बनाकर घर लाया गया था, उसी पर 5 बच्चों की मां (सास) का दिल आ गया. शहर कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर में सास और दामाद के बीच कथित प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ है. जिसके बाद परिवार में ऐसा गदर मचा कि मामला थाने की चौखट तक पहुंच गया.

पति की मौत, बेटी की शादी और 'खौफनाक ट्विस्ट'
जानकारी के अनुसार, महिला के पति की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी. पति के गुजर जाने के बाद वह अपने पांच बच्चों के साथ रह रही थी. करीब दो साल पहले महिला ने अपनी बड़ी बेटी की शादी धूमधाम से की थी. शादी के बाद दामाद का ससुराल में आना-जाना आम बात थी, लेकिन इसी दौरान 45 वर्षीय सास और 26 वर्षीय दामाद के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं.

चर्चा है कि पिछले छह महीनों से दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध चल रहा था. शुरुआती दौर में तो सब कुछ चोरी-छिपे चलता रहा, लेकिन जैसे ही परिवार के लोगों को इस 'अजीबोगरीब इश्क' की भनक लगी, घर में हंगामा शुरू हो गया.

विरोध के बावजूद फैसले पर अड़े दोनों
मामला उजागर होने पर बच्चों और रिश्तेदारों ने दोनों को बहुत समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन सास और दामाद अपने फैसले से टस से मस नहीं हुए. उलटे, दोनों ने खुलकर ऐलान कर दिया कि वे एक-दूसरे के साथ ही रहेंगे. हैरानी की बात यह है कि महिला का कहना है कि अगर उसके बच्चे उसके साथ रहना चाहें तो रह सकते हैं, वह उनका पालन-पोषण करेगी. वहीं दूसरी ओर, दामाद अपनी पत्नी (बेटी) की मर्जी पर सब छोड़ते हुए अपनी सास के साथ ही रहने की जिद पर अड़ा हुआ है. दोनों शादी करने की बात कह रहे हैं.

पुलिस तक पहुंचा मामला, हो रही काउंसिलिंग
बीते बुधवार को घर में पंचायत बुलाकर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन फिर भी महिला ने अपने दामाद के साथ रहने की जिद करने लगी. रिश्तों की इस अजीब जंग में जब घर के लोग थक गए, तो मामला मैनपुरी पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाते हुए दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों की काउंसिलिंग कराई जा रही है. पुलिस जांच के बाद ही कथित प्रेम संबंध और पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More