SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में किसानों का धरना एक महीने के लिए स्थगित, राकेश टिकैत ने अधिकारियों को दिया समय

Noida Authority Farmers Protest: नोएडा में तीनों अथॉरिटी कार्यालय के बाहर चल रहा धरना-प्रदर्शन एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है. किसान नेता राकेश टिकैत के साथ तीनों अथॉरिटी के अधिकारियों ने बैठक की. इस बैठक में कई मांगों को लेकर अथॉरिटी के स्तर पर सहमति दी गई. इन मांगों को पूरा करने के लिए एक माह का समय मांगा गया.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Sep 17, 2026, 06:40 AM IST | Updated: Sep 17, 2026, 06:48 AM IST
Image Credit: Noida Authority Farmers Protest
Join

Noida Authority Farmers Protest: अधिकारियों के आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के खिलाफ चल रहा धरना फिलहाल एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है. बुधवार देर शाम यमुना प्राधिकरण में हुई बैठक के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने धरना स्थगित करने का ऐलान किया. इसके बाद तीनों प्राधिकरण पर डटे सैकड़ों किसान अपने घरों को लौट गए.

तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान 14 सितंबर से तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. किसानों की प्रमुख मांगों में 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, 10 प्रतिशत आवासीय प्लॉट, आबादी के मामलों का निस्तारण और 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करना शामिल है.

तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों से हुई बैठक
बुधवार को राकेश टिकैत के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने अलग-अलग प्राधिकरणों के अधिकारियों के साथ बैठक की. देर शाम यमुना प्राधिकरण में हुई बैठक के बाद धरना एक महीने के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया.

एक महीने का अल्टीमेटम
राकेश टिकैत ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. किसानों का जो हक है, वह उन्हें मिलना चाहिए. टिकैत ने कहा कि अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक महीने का समय दिया गया है. किसान नेताओं (राकेश टिकैत और पवन खटाना) ने स्पष्ट किया है कि यदि प्राधिकरण अधिकारियों ने 1 महीने के भीतर समस्याओं का हल नहीं निकाला, तो भारतीय किसान यूनियन दोबारा तीनों प्राधिकरणों का घेराव करेगी.

किन मांगों को लेकर आदोंलन कर रहे थे किसान
भारतीय किसान यूनियन के किसान नेता पवन खटाना ने बताया कि किसान लंबे समय से 64.7 प्रतिशत मुआवजे, आबादी के मामलों के निस्तारण, 10 प्रतिशत आवासीय प्लॉट और 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग कर रहे हैं. इन्हीं मांगों को लेकर किसानों ने 14 सितंबर को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण पर प्रदर्शन शुरू किया था. इसके बाद किसानों ने तीनों स्थानों पर डेरा डाल दिया था.

10% आवासीय प्लॉट का आवंटन
64.7% अतिरिक्त मुआवजा
आबादी मामलों का त्वरित निस्तारण
2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करना

सैकड़ों किसान लौटे घर
अधिकारियों की ओर से मिले आश्वासन के बाद राकेश टिकैत ने एक महीने का समय दिया है. इसके बाद भारतीय किसान यूनियन ने तीनों प्राधिकरणों पर चल रहे धरने को फिलहाल स्थगित कर दिया. धरना समाप्त होने के बाद तीनों प्राधिकरणों पर मौजूद सैकड़ों किसान अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए. वहीं, धरना स्थगित होने के बाद प्राधिकरण अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES