App

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: पिज्जा शॉप में भीषण धमाके से उड़े शटर और दीवारें, 5 लोग घायल; इलाके में मचा हड़कंप

Moradabad Pizza Hut AC Blast: मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेरुआ चौराहे पर एक पिज्जा शॉप में एसी फटने से धमाका हो गया. धमाका इतना भीषण था कि दुकान का सामान दूर तक बिखर गया. वहीं दुकान का शटर सड़क पर दूर जाकर गिरा. हादसे में दुकान संचालक समेत पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: पिज्जा शॉप में भीषण धमाके से उड़े शटर और दीवारें, 5 लोग घायल; इलाके में मचा हड़कंप

Moradabad Pizza Hut AC Blast/ आकाश शर्मा: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर बने शेरुआ चौराहे पर शुक्रवार की सुबह अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पिज्जा शॉप में जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना भयानक था कि दुकान का शटर टूटकर सड़क पर दूर जा गिरा, दीवारें ढह गईं और अंदर रखा सारा सामान दूर-दूर तक बिखर गया.

हादसे के बाद सड़क पर बिखरा सामान
घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद सड़क पर बिखरा सामान, टूटी दीवारे और लोगों की बिखरी चप्पलें चीख-चीखकर हादसे का खौफनाक मंजर बयां कर रही थीं. पड़ोसी दुकानदारों के मुताबिक, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की इमारतें और जमीन कांप उठी.

हादसे में 5 लोग झुलसे, मालिक की हालत गंभीर
यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुआ. इस हादसे में वेब पिज्जा के संचालक समेत कुल 5 लोग घायल हो गए. घायलों में दुकान संचालक ब्रजपाल सिंह उर्फ बिर्जू (30) बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है.

हादसे में कई लोग घायल
इसके अलावा दुकान के बाहर खड़े राहगीर यश चौधरी (30) और पड़ोसी दुकानदार अरुण (28) भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, हादसे की चपेट में आने से पड़ोसी दुकानदार शिवम (30) और राहगीर महिला ब्रजेश्वरी देवी (68) को भी चोटें आई हैं.

जांच में जुटी FSL और पुलिस टीम
हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस, फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक (FSL) की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. पूरे इलाके को सील कर साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि हादसा एसी (AC) फटने से ब्लास्ट के कारण हुआ है.

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी मुरादाबाद, कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और जांच के बाद ही धमाके के सही और सटीक कारणों का पता चल सकेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More