SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा: 1.89 करोड़ परिवारों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर, 1500 करोड़ की सब्सिडी ट्रांसफर करेंगे CM योगी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात देने जा रही है. प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर का लाभ मिलेगा.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 03, 2026, 10:06 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 11:39 AM IST
Image Credit: UP Free Gas Cylinder
Join

दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए दीपावली से पहले बड़ी खुशखबरी है.  प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को दीपावली पर निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित भव्य समारोह में लाभार्थियों के खाते में 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी ट्रांसफर करेंगे.  सब्सिडी की यह राशि डीबीटी के जरिए सीधे आधार-प्रमाणित बैंक खातों में भेजी जाएगी.

फ्री सिलेंडर पर CM योगी का पोस्ट

लोकभवन में मुख्य आयोजन

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी प्रतीकात्मक तौर पर कुछ लाभार्थियों को चेक वितरित करेंगे और प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देंगे.योजना के तहत मिलने वाली इस सहायता से दीपावली पर पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर का लाभ मिल सकेगा.

कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

इस मौके पर यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पाण्डेय और राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा  शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना कब शुरू हुई थी?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) की शुरुआत 1 मई 2016 को हुई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बलिया से इस योजना का शुभारंभ किया था. इसका उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन यानी LPG गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें लकड़ी, कोयले और गोबर के उपलों के धुएं से राहत मिल सके.

आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

आधार कार्ड,राशन कार्ड या परिवार की संरचना बताने वाला दस्तावेज,आवेदक का बैंक खाता विवरण और IFSC,परिवार के सदस्यों का आधार विवरण,KYC फॉर्म और पासपोर्ट साइज फोटो,प्रवासी परिवारों के लिए कुछ मामलों में राशन कार्ड और पते के प्रमाण की जगह स्व-घोषणा की सुविधा भी दी गई है.

योजना में क्या-क्या मिलता है?

बिना सिक्योरिटी डिपॉजिट के LPG कनेक्शन मिलता है. उज्ज्वला 2.0 के तहत पहला रिफिल और गैस चूल्हा भी मुफ्त देने का प्रावधान है.पात्र उज्ज्वला उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से निर्धारित लक्षित सब्सिडी का लाभ भी मिलता है.

CM Yogi की 49वीं चिट्ठी: 'सत्ता का अर्थ अधिकार नहीं, दायित्व है', सीएम योगी ने पाती में किया भरत जी के त्याग का जिक्र

योगी आदित्यनाथ बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री, बेस्ट CM सर्वे 2026 में हासिल किया पहला स्थान

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES