SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी... केशव प्रसाद मौर्य का 2027 को लेकर बड़ा संदेश

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनकर रहेगा. अखिलेश अगर सच्चे श्रीकृष्ण के भक्त हैं तो आकर कारसेवा करें.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 16, 2026, 20:29 IST | Updated: Nov 16, 2026, 20:34 IST
Image Credit: File Photo
Join

यूपी 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा को अपनी चुनावी रणनीति का मुख्य केंद्र बना लिया है. सोमवार से फरह के परखम स्थित दीनदयाल धाम में पार्टी की दो दिवसीय अति-महत्वपूर्ण 'योजना बैठक' शुरू हो गई है. बैठक के पहले ही दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीखे तेवर दिखाते हुए विपक्ष पर जोरदार सियासी हमला बोला और मथुरा को लेकर बड़ा संदेश दिया.

​अखिलेश को कारसेवा का खुला न्योता

पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने दो-टूक अंदाज में कहा, "अयोध्या हमारी हो गई है, अब मथुरा की बारी है." केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि यदि अखिलेश यादव भगवान श्रीकृष्ण के सच्चे भक्त हैं, तो उन्हें मथुरा जन्मभूमि आना चाहिए और कारसेवा में हिस्सा लेना चाहिए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि इस कारसेवा में वह खुद भी अखिलेश यादव के साथ रहेंगे. राजनीतिक गलियारों में इस बयान को भाजपा के हिंदुत्व एजेंडे और ब्रजभूमि पर बढ़ती राजनीतिक फोकस का बड़ा संकेत माना जा रहा है.

​''60 बनाम 40'' का नया सियासी समीकरण

विपक्ष की पीडीए रणनीति और जातिगत समीकरणों की काट पेश करते हुए केशव मौर्य ने 2027 के लिए पार्टी का अचूक फॉर्मूला साझा किया. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के 100 प्रतिशत वोट बैंक में से 60 फीसदी वोट पूरी तरह भाजपा का है, जबकि बचे हुए 40 फीसदी वोटों में विपक्ष का बंटवारा होना तय है और उस बंटवारे में भी भाजपा की हिस्सेदारी होगी. सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2027 में सरकार बनाने के उनके 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने'' पूरी तरह चूर-चूर हो जाएंगे.

​डबल इंजन के कामों और कानून-व्यवस्था पर मुहर

डिप्टी सीएम ने जोर देकर कहा कि 2017 से पहले यूपी में माफियाराज और दंगों का बोलबाला था, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने कानून-व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त किया है. पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं. विश्व बैंक के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि देश में 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जिनमें सबसे बड़ी संख्या उत्तर प्रदेश की है. उन्होंने विश्वास जताया कि 2045 के 'विकसित भारत' के लक्ष्य के तहत 'विकसित उत्तर प्रदेश' का निर्माण केवल भाजपा सरकार ही कर सकती है.

​मंगलवार को पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

संगठन को बूथ स्तर तक लोहे की तरह मजबूत करने के लिए हो रही इस बैठक के दूसरे दिन यानी मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मथुरा पहुंचेंगे. वह यहां पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र और जरूरी दिशा-निर्देश देंगे.

​मथुरा में जुटा यूपी भाजपा का 'सुपर-55' थिंक टैंक

इस हाई-प्रोफाइल योजना बैठक में उत्तर प्रदेश की सरकार, संगठन और राजनीति की धुरी संभालने वाले 55 वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मुख्य रूप से शिरकत कर रहे हैं.

स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी भी होंगे शामिल

साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप शाही, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, स्वतंत्र देव सिंह, लक्ष्मीकांत बाजपेयी और भूपेंद्र चौधरी समेत कई दिग्गज रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं। सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, धर्मपाल सिंह लोधी, बेबी रानी मौर्य, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, जेपीएस राठौर, हंसराज विश्वकर्मा, धर्मवीर प्रजापति और सह प्रभारी मेघा कुलकर्णी, जगदीश पटेल, अनंत ओझा, सांसद डॉ. महेश शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, विधायक पंकज सिंह, एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अनूप गुप्ता, गोविंद नारायण शुक्ला, संतोष सिंह और प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य, रामप्रताप चौहान, संजय राय, राजेश चौधरी, दिलीप पटेल सहित तमाम वरिष्ठ नेता बैठक में पूरी तरह सक्रिय रहे हैं. 


(मथुरा से कन्हैया लाल शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें ; योगी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 चुनाव से पहले जनता से होगा सीधा संवाद, गोरखपुर से होगी शुरुआत

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES