SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी हेल्थ डिपार्टमेंट करप्शन: नाम बदलकर सील अस्पताल चलवाने के खेल का पर्दाफाश, डिप्टी सीएम ने बिठाई जांच

उन्नाव, कानपुर और लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं. इसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नाराजगी जताई है. उन्होंने तीन सदस्यीय कमेटी को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 30, 2026, 05:48 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 05:57 PM IST
Join

उत्तर प्रदेश में सील अस्पतालों को नाम बदलकर दोबारा खुलवाने के एवज में स्वास्थ्य विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है. उन्नाव, कानपुर नगर और लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर अस्पतालों को नए नाम से दोबारा संचालित कराने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं. इस पूरे मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है. कथित वीडियो में रिश्वत मांगने के मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ी नाराजगी जताई है.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव को प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

मीडिया में खबरें व वीडियो आया था सामने

दरअसल, सील अस्पतालों को दूसरे नाम से दोबारा खोलने की प्रक्रिया कराने के लिए संबंधित जिलों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने का मीडिया में खबरें व वीडियो आया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच कमेटी गठित कर पूरे प्रकरण की पड़ताल कराने के निर्देश दिए हैं. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की जाएगी.

यह भी पढ़िए: लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस:  DGP के सामने फफक पड़ा पीड़ित परिवार, पत्नी बोली- हत्यारे को फांसी और फरारों का हो एनकाउंटर!

आरोपों की पड़ताल करेगी जांच कमेटी

अब यह जांच कमेटी सामने आए वीडियो और संबंधित क्लिपिंग की जांच करेगी. इसके साथ ही उन्नाव, कानपुर नगर और लखनऊ में सामने आए आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी. स्वास्थ्य महानिदेशालय को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है. मामले में शासन स्तर से तुरंत कार्रवाई की तैयारी है.

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि विभाग की छवि को धूमिल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. जांच में दोषी पाए जाने पर किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उनका कहना है कि सील अस्पतालों को नए नाम से संचालित करने, मरीजों से अवैध वसूली करने तथा इस पूरे प्रकरण में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.

(लखनऊ से मयूर शुक्ला की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: फर्श के नीचे कोई और 'राज' तो नहीं? नवाबगंज में जमीन खोदकर ड्रमों से निकले करोड़ों, अब घर खंगाल रही IT की टीम

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES