)
आप दीपावली पर सोना-चांदी खरीद रहे है तो सावधान हो जाए क्योंकि आप जो आभूषण खरीद रहे है कही वो नकली तो नहीं. जो सोना चांदी आप घर ले जा रहे है वो मिलावटी तो नहीं इसलिए आज हम सोने-चांदी के असली और नकली का लाइव टेस्ट करे रहे हैं. इस टेस्ट में आपको ये भी बताएंगे कि सोना-चांदी खरीदने से पहले किन-किन चीजों का बहुत ध्यान रखें.
असली और नकली का अंतर कैसे करें?
धनतेरस-दीपावली पर सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. अधिकतर लोग कुछ ना कुछ सोने चांदी के गहने या आभूषण जरूर खरीदते हैं लेकिन बहुत बार ऐसा होता है जब आम व्यक्ति या ग्राहक असली और नकली? में अंतर नहीं कर पाता इसलिए इसी असली और नकली की पहचान के लिए एक्सपट्स ने बताया असली और नकली की पहचान के बारे में बताया?
पहला टेस्ट-कैरेट मीटर
सोने चांदी के आभूषण की शुद्धता का जानने का सबसे अच्छा तरीका है केरेट मीटर. आप किसी शो रूम या किसी सुनार से सोने चांदी के जेवर खरीद रहे है तो कैरेट मीटर मशीन में इसकी शुद्धता जांच की जांच कर सकते है. एक्सपर्ट रेखा खुटेटा से जानते है कि कैरेट मीटर मशीन कैसे सोने चांदी की शुद्धता को बताती है.
दूसरा टेस्ट-एचयूआईडी (HUID) नंबर
सोने पर 6 अंकों का एक यूनीक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है. आप अपने मोबाइल में BIS Care App डाउनलोड करके इस HUID नंबर को डालकर उसकी असली शुद्धता और जौहरी की जानकारी तुरंत सत्यापित कर सकते हैं. असली सोने के गहनों पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का त्रिकोण आकार का लोगो होता है.
तीसरा टेस्ट-नाइट्रिक एसिड
नाइट्रिक एसिड का उपयोग करके सोने और चांदी के असली या नकली होने की पहचान मिनटों में की जा सकती है. गहने को हल्का सा खरोंच कर उस पर नाइट्रिक एसिड की एक बूंद डालें. असली सोने पर नाइट्रिक एसिड का कोई असर नहीं होता और उसका रंग नहीं बदलता. अगर उसमें तांबा, पीतल या अन्य धातु की मिलावट होगी, तो एसिड से उसका रंग बदलने लगेगा. एक्सपर्ट वैभव के जानते है ये देसी तरीका जो सालों से चला आ रहा है.