भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /क्रिकेटर रिंकू सिंह का पालतू डॉगी ब्रूडो लापता: बहन नेहा सिंह ने लोगों से मांगी मदद, तलाश में जुटा पूरा परिवार

क्रिकेटर रिंकू सिंह का पालतू डॉगी ब्रूडो लापता: बहन नेहा सिंह ने लोगों से मांगी मदद, तलाश में जुटा पूरा परिवार

Cricketer Rinku Singh Pet Dog Missing: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का पालतू डॉगी ब्रूडो लापता हो गया है. अलीगढ़ की ओजोन सिटी स्थित आवास से गायब हुए ब्रूडो की तलाश में परिवार के लोग जुटे हैं. रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से उसे खोजने में मदद की अपील की है.

Edited ByPreeti Chauhan
Published: Oct 16, 2026, 10:09 AM IST|Updated: Oct 16, 2026, 10:12 AM IST
joinshare
क्रिकेटर रिंकू सिंह का पालतू डॉगी ब्रूडो लापता: बहन नेहा सिंह ने लोगों से मांगी मदद, तलाश में जुटा पूरा परिवार
Image Credit: Cricketer Rinku Singh Pet Dog Missing

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Brudo Missing Aligarh Ozone City: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) के घर से एक बड़ी और परेशान करने वाली खबर सामने आई है. अलीगढ़ स्थित उनके आवास से उनका लाडला पालतू डॉगी 'ब्रूडो' अचानक लापता हो गया है. कुत्ते के गायब होने से रिंकू सिंह का पूरा परिवार बेहद दुखी और चिंतित है. परिवार और स्थानीय लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं.

ओजोन सिटी स्थित आवास से निकला था ब्रूडो
मिली जानकारी के अनुसार, रिंकू सिंह का परिवार अलीगढ़ की पॉश कॉलोनी ओजोन सिटी में रहता है. उनका गोल्डन कलर का लैब्राडोर ब्रीड का डॉग 'ब्रूडो' (उम्र करीब 4 से 5 साल) रोज की तरह 12 अक्टूबर को सुबह लगभग 10 बजे टहलने के लिए घर से निकला था. लेकिन इसके बाद वह वापस अपने घर नहीं लौटा. जब काफी देर तक ब्रूडो  घर वापस नहीं आया, तो परिजनों ने सोसाइटी के अंदर, पार्कों और आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन शुरू की. कॉलोनी के लोग भी परिवार की मदद के लिए आगे आए और उसकी तलाश में जुट गए.

सीसीटीवी फुटेज में पार्क की तरफ जाता दिखा डॉगी
परिजनों द्वारा जब आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, तो उसमें ब्रूडो ओजोन सिटी के पार्क की तरफ जाता हुआ नजर आया. हालांकि, इसके बाद वह कैमरे में कहीं दिखाई नहीं दिया. परिवार को आशंका है कि या तो वह रास्ता भटक गया है या किसी ने उसे अपने पास रख लिया है.

बहन नेहा सिंह ने जारी किया वीडियो, लगाई मदद की गुहार
क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो जारी कर लोगों से मदद की अपील की है. नेहा ने जानकारी देते हुए कहा कि ब्रूडो उनके ओजोन सिटी निवास से लापता है और मिल नहीं रहा है. उसकी पहचान के लिए उन्होंने बताया कि ब्रूडो की गर्दन में लाल रंग की बेल्ट बंधी हुई है. परिवार ने अपील की है कि यदि यह कुत्ता किसी को भी मिले या इसके बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत सूचित करें. जरुरत पड़ने पर अब परिवार पुलिस की मदद लेने पर भी विचार कर रहा है.

यह भी पढ़ें- अमित कश्यप मर्डर केस: पत्नी और उसके प्रेमी की सजा पर आज आएगा फैसला, सांप से डसवाने की रची गई थी खौफनाक साजिश

यह भी पढ़ें- मिलावटखोरों पर शिकंजा: यूपी में मिठाई खरीदने से पहले चेक कर लें ये तारीख, खाद्य विभाग का नया नियम आज से लागू

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
UP News