App

विवेक तिवारी हत्याकांड में बड़ा फैसला: कोर्ट ने सिपाही प्रशांत चौधरी को दोषी ठहराया, संदीप कुमार बरी

Vivek Tiwari Murder Case: एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की राजधानी में 28 सितंबर 2018 को हत्या कर दी गई थी. मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है.

विवेक तिवारी हत्याकांड में बड़ा फैसला: कोर्ट ने सिपाही प्रशांत चौधरी को दोषी ठहराया, संदीप कुमार बरी
Image Credit: Vivek Tiwari (File Photo)

विशाल सिंह/लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एप्पल के मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने सिपाही प्रशांत चौधरी को दोषी करार दिया है. वहीं, संदीप कुमार को बरी कर दिया है. लखनऊ की जिला कोर्ट ने प्रशांत चौधरी को 304 के तहत दोषी ठहराया है. वहीं, विवेक तिवारी के परिवार ने कोर्ट के फैसले को चैलेंज करने की बात कही है. 

8 साल पुराना मामला 
दरअसल, 28 सितंबर 2018 को एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी अपनी महिला सहकर्मी सना खान के साथ लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके में कार से जा रहे थे. इसी दौरान रात्रि पर गश्त कर रहे गोमती नगर विस्तार थाने के सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप सिंह ने उन्हें रोक लिया था. विवाद बढ़ने पर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप सिंह पर वसूली के आरोप लगे थे. मामले में तत्कालीन आईजी रेंज सुमित पांडे के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था.

एसआईटी ने दोनों ​को गिरफ्तार कर भेजा था जेल 
एसआईटी ने सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. प्रशांत चौधरी फिलहाल लखनऊ जेल में बंद हैं और संदीप कुमार जमानत पर रिहा है. हत्या के मामले में लखनऊ जिला कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. 6 सितंबर को मामले में अंतिम सुनवाई हुई थी. इसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सु​रक्षित रख लिया था. गुरुवार को कोर्ट ने प्रशांत चौधरी को दोषी ठहराया और संदीप कुमार को बरी कर दिया.

विवेक के परिवार ने फैसले को चैलेंज करने की बात कही 
विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताई है. विवेक तिवारी के परिवार ने कहा कि वो कोर्ट के फैसले को चैलेंज करेंगे. परिवार का कहना है कि पुलिस दोनों प्रशांत चौधरी और संदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. अब कोर्ट द्वारा संदीप को बरी किए जाने पर परिवार ने सवाल खड़ा किया है. परिवार का कहना है कि वह ऊपरी कोर्ट में इस फैसले को ले जाएंगे.

21 सितंबर को अदालत सुनाएगी सजा
विवेक की पत्नी कल्पना ने दूसरे आरोपी को बरी करने पर सवाल उठाए हैं. वह ऊपरी अदालत में अपील करेंगी. बता दें कि कोर्ट ने फिलहाल प्रशांत चौधरी को दोषी ठहराया है. अब अदालत 21 सितंबर को दोषी प्रशांत चौधरी के खिलाफ सजा सुनाएगी.  
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More