SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर जुटे कांग्रेसी: विरोध प्रदर्शन के बीच जमकर की नारेबाजी, दीवार पर कालिख पोती

Agra News: चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 28, 2026, 03:42 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 10:09 PM IST
Image Credit: Congress Protest
Join

कपिल अग्रवाल/आगरा: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया. इतना ही नहीं इस दौरान उनके घर पर कालिख भी पोती गई. साथ ही दीवार पर स्प्रे पेंट से नारे भी लिखे गए. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पिता का आरोप है कि कांग्रेस से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की. उन्होंने शिकायत करने की भी बात कही है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी 
सोमवार सुबह बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर एकत्रित हुए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए. इस दौरान घर पर कालिख भी पोत दी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की. इस दौरान सूचना पर भारी पुलिस फोर्स बुला ली गई.

पिता बोले- मेरे प्रति रोष क्यों? 
ज्ञानेश कुमार के पिता ने कहा कि जब कांग्रेस कार्यकर्ता घर आए तो मेरा बेटा नहीं था, मैं ही घर पर था. उन्होंने कहा कि उनका मेरे घर पर आने पर कोई औचित्य नहीं था. हां मैं जानता हूं कि उनमें रोष है मेरे लड़के से, तो लड़के के प्रति विरोध करें. मैंने तो कुछ कहा नहीं है उन्हें तो मेरे प्रति क्यों इतना रोष है. उन्होंने कहा कि मैं नाम नहीं जानता कि वो लोग कौन थे, लेकिन इतना पता है कि वो कांग्रेस के लोग थे. नाम पता चला तो पुलिस ने जरूर शिकायत करूंगा.

भारी पुलिस फोर्स तैनात 
वहीं, आगरा पुलिस का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन की सूचना मिली तो मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. घर पर उनके पिता मौजूद थे. अगर शिकायत मिलती है तो पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बता दें कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं. 

रायबरेली में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 
रायबरेली में तिलक भवन से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग की. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया. इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई.

सोनभद्र में भी नारेबाजी 
सोनभद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया. चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए कथित वोटों में गड़बड़ी की जांच और कार्रवाई की मांग उठाई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए.

मीरजापुर में CEC का पुतला फूंका
मीरजापुर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंका और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर इस्तीफे की मांग की. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES