SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Gandhi Jayanti 2026: सीएम योगी ने बापू और शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि, बोले-उनके विचार आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणा

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों को याद किया और प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं दीं.

Written By Preeti Chauhan
Published: Oct 02, 2026, 06:59 AM IST | Updated: Oct 02, 2026, 07:44 AM IST
Image Credit: CM Yogi Adityanath
Join

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी की पावन जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों महान विभूतियों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर संदेश जारी कर प्रदेशवासियों को 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' की बधाई दी और दोनों महापुरुषों के विचारों को अनुकरणीय बताया.

लखनऊ में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 
सुबह 10:15 बजे: हजरतगंज स्थित क्षेत्रीय गांधी आश्रम में कार्यक्रम आयोजित होगा.
सुबह 10:45 बजे: लाल बहादुर शास्त्री भवन, लखनऊ में कार्यक्रम होगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.

सीएम योगी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर पूरी दुनिया को स्वदेशी और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि बापू के आदर्श, सादगी और विचार आज भी आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं.

 उन्होंने लिखा- सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व को स्वदेशी व अहिंसा के माध्यम से स्वाधीनता का संदेश देने वाले, 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी की पावन जयंती पर कोटिश: नमन। प्रदेश वासियों को 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' की शुभकामनाएं।श्रद्धेय बापू के आदर्श, सादगी और विचार आज भी हम सभी को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शास्त्री जी के प्रसिद्ध नारे 'जय जवान-जय किसान' का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे देश के सैनिकों और अन्नदाता किसानों में अदम्य ऊर्जा का संचार हुआ.

सीएम योगी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का दृढ़ नेतृत्व, ईमानदारी और सादगीपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए हमेशा अनुकरणीय रहेगा. उन्होंने दोनों महापुरुषों के योगदान और उनके विचारों को याद करते हुए उन्हें नमन किया.

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- 'जय जवान-जय किसान' के उद्घोष से देश के सैनिकों व अन्नदाता किसानों में अदम्य ऊर्जा भरने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी की पावन जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। आपका दृढ़ नेतृत्व, ईमानदारी और सादगीपूर्ण जीवन देश वासियों के लिए युगों-युगों तक अनुकरणीय रहेगा।

प्रदेश भर में कार्यक्रमों का आयोजन
गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रभात फेरियों, स्वच्छता अभियानों और खादी प्रोत्साहन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के संदेश के बाद राज्य भर के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी बापू व शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES