SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पितृ पक्ष अतीत से भविष्य को जोड़ने वाली जीवन-दृष्टि: CM योगी, बोले-विरासत को सिर्फ याद नहीं, आचरण में उतारें

Yogi ki Pati: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम अपनी पाती में पितृ पक्ष को अतीत से भविष्य को जोड़ने वाली जीवन-दृष्टि बताया है. उन्होंने कहा कि 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाला पितृ पक्ष अपने पूर्वजों के तप, त्याग और योगदान को स्मरण करने का अवसर है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ता है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 05, 2026, 07:06 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 07:17 AM IST
Image Credit: Lucknow News
Join

CM Yogi Letter: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पितृ पक्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष पाती (खुला पत्र) लिखी है. मुख्यमंत्री ने इस पाती के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता, बुजुर्गों के सम्मान और आगामी स्वास्थ्य अभियानों को लेकर जनता से एक भावुक और विचारणीय अपील की है.

पितृ पक्ष: अतीत से भविष्य को जोड़ने की जीवन-दृष्टि
सीएम योगी ने अपनी पाती में कहा कि 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाला पितृ पक्ष केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के तप और त्याग को याद करने का पर्व है.

विरासत का संरक्षण
हमारी पिछली पीढ़ियों ने हमें जो संस्कृति और मूल्य दिए हैं, उन्हें सहेजना और आने वाली पीढ़ियों को एक अधिक समृद्ध विरासत सौंपना ही हमारा असली धर्म है.

शाहजहां और औरंगजेब का ऐतिहासिक प्रसंग
सीएम योगी ने आगरा किले से जुड़ा एक प्रसंग साझा करते हुए कहा कि औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां को जीवित रहते पानी के लिए तरसा दिया था.  शाहजहां ने औरंगजेब को लिखे पत्र में सनातन परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा था कि यहां तो दिवंगत व्यक्ति को भी जल दिया जाता है. मुख्यमंत्री योगी ने इस प्रसंग के जरिए माता-पिता और बुजुर्गों के सम्मान के महत्व को रेखांकित किया, सीएम ने अपील की कि विरासत और बुजुर्गों के प्रति इस सम्मान को केवल याद न रखें, बल्कि अपने दैनिक आचरण में उतारें.

स्वास्थ्य अभियान: इंसेफेलाइटिस की जीत से लेकर संचारी रोगों पर वार
सांस्कृतिक मूल्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी जोर दिया:

संचारी रोग नियंत्रण अभियान
सीएम योगी ने अपनी पाती में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का जिक्र करते हुए लिखा, प्रदेश में 1 से 31 अक्टूबर तक व्यापक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है.

दस्तक अभियान
12 से 31 अक्टूबर तक घर-घर दस्तक अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचेंगे.

जनभागीदारी से मिली सफलता
सीएम ने पूर्वी उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि कभी अभिशाप बना इंसेफेलाइटिस जनभागीदारी के बल पर आज पूरी तरह खत्म हो चुका है.यह इस बात का प्रमाण है कि यदि जनता साथ दे तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है.

स्वच्छता अपनाएं
आसपास साफ-सफाई रखें और पानी का भराव न होने दें, ताकि मच्छर जनित बीमारियों से बचा जा सके. किसी भी प्रकार के बुखार को हलके में न लें और तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं. उन्होंने कहा कि समय पर सावधानी और उपचार से गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES