App

यूपी में अग्निवीरों को सीधे मिलेगी नौकरी: गोंडा से सीएम योगी का बड़ा ऐलान

सीएम योगी ने अग्निवीरों को यूपी में विभिन्न विभागों में 20 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है. गोंडा से सीएम योगी ने ये सौगात दी है.

यूपी में अग्निवीरों को सीधे मिलेगी नौकरी: गोंडा से सीएम योगी का बड़ा ऐलान
Image Credit: Z Creative (AI Image)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निवीरों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दे दिया है. सीएम योगी ने अग्निवीरों को बिना परीक्षा यूपी में सीधे नौकरी देने का ऐलान किया है. गोंडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 20 फीसदी आरक्षण देंगे और सीधे उन्हें नियुक्ति पत्र दी जाएगी. 


सरकारी विभागों में 20 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था  

सीएम योगी ने कहा कि अग्निवीर के रूप में चार साल की सेवा पूरी करने वाले जवानों को घर लौटने पर नौकरी की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. सीएम योगी ने कहा कि सेना में सेवाएं देकर लौटने पर अग्निवीरों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी के अवसर दिए जाएंगे. इसके लिए 20% आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी. पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, वन विभाग और कारागार विभाग में उन्हें सीधी नौकरी दी जाएगी. इससे लाखों युवाओं का फायदा होगा.

गोंडा को दी कई विकास योजनाओं की सौगात  

इससे पहले गोंडा पहुंचे सीएम योगी ने गौरा विधानसभा के तेजपुर में सिंगार घाट मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करके समाजवादी पार्टी कांग्रेस और माफियाओं पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने 520 करोड़ की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करके गौरा और मनकापुर विधानसभा की लाखों जनता को बड़ी सौगात दी. सीएम योगी ने कहा कि आज सोचो कोई यहां का सनातन धर्मावलंबी मां दुर्गा की अपने घर में पूजा कर रहा है तो कोई सपाई कसाई उसका विरोध करके एक एप्लीकेशन देता था और लखनऊ से समाजवादी पार्टी की सरकार उसे पर रोक लगाती थी.

लखनऊ से चली योजनाओं का अपहरण हो जाता था  

कांवड़ यात्रा भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहीं निकलने देते थे कोई पर्व और त्योहार नहीं मानने देते थे. इस क्षेत्र में तो विकास की कोई योजना आई नहीं अभी लखनऊ से चली ही है कि रास्ते में उसका अपहरण करके कहीं और जगह भेज दिया जाता था. आज 2 नवंबर है 2 नवंबर 1980 को अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान समाजवादी पार्टी की तत्कालीन सरकार ने गोली चल करके राम भक्तों को लहूलुहान किया था. हमने राम भक्तों पर गोली नहीं बल्कि उन पर पुष्प वर्षा किया है. अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण किया है.

गोंडा में सपा काल में खाद्यान्न घोटाला हुआ  

गोंडा की जिस धरती ने दुनिया को रोशनी दिखाई हो वह स्वयं अंधेरे में रह गई. विकास से कोसों दूर हो गया नौजवान बेरोजगार हो गया, लोग यहां पर भूखों मरते थे, सपा सरकार में सबसे बड़ा खाद्यान्न घोटाला इसी गोंडा में हुआ था. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी तो अपने आप में यूपी के लिए श्राप है, यह जब भी आई इसने हमेशा तबाही मचाई. आज विकास हो रहा है, हर स्तर की बड़ी-बड़ी परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं. 
 

(गोंडा से अतुल कुमार यादव की रिपोर्ट)

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More