SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें', यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले सीएम योगी ने लिखी प्रदेशवासियों को पाती

Yogi Ki Pati: 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो' (UPITS 2026) के चौथे संस्करण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक पाती लिखी है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Sep 21, 2026, 09:30 AM IST | Updated: Sep 21, 2026, 09:38 AM IST
Image Credit: CM yogi ki pati
Join

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो' (UPITS) को लेकर प्रदेशवासियों, युवाओं और उद्यमियों के नाम एक विशेष पाती (पत्र) लिखी है.अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने आह्वान किया है कि 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले ट्रेड शो के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और प्रदेश की प्रतिभा को वैश्विक पहचान दिलाने में सभी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

'बीमारू' छवि से निकलकर 'उत्सव प्रदेश' बना उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पाती में लिखा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान एक 'बीमारू प्रदेश' के रूप में की जाती थी, जिसे बदलकर राज्य को एक प्रगतिशील और 'उत्सव प्रदेश' बनाना सबसे बड़ी चुनौती थी. राज्य में 'डबल इंजन सरकार' बनने के बाद युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना सबसे पहली प्राथमिकता बनी.

सीएम ने उल्लेख किया कि 'एक जनपद-एक उत्पाद' (ODOP) और MSME सेक्टर को बढ़ावा देने के प्रयासों से अब तक प्रदेश में 4 करोड़ से अधिक रोजगार के नए अवसर बने हैं. ODOP की ऐतिहासिक सफलता से प्रेरित होकर ही राज्य सरकार ने अब 'एक जिला-एक फसल' (ODOC) जैसी नई दूरदर्शी पहल शुरू की है.

15 लाख करोड़ से अधिक का निवेश लक्ष्य और ₹2 लाख करोड़ का निर्यात
उत्तर प्रदेश की आर्थिक क्षमता और विकास दर पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा 'ग्रोथ इंजन' बन चुका है. प्रदेश का वार्षिक निर्यात दायरा ₹2 लाख करोड़ से अधिक पहुंच चुका है. राज्य सरकार का नया निवेश लक्ष्य ₹15 लाख करोड़ पार कर चुका है.देश-विदेश के बड़े निवेशक और उद्योगपति आज उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं, जिसका सीधा लाभ यहां के युवाओं और कुशल जनशक्ति को मिल रहा है.

रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें
प्रदेश के नौजवानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की असली पहचान केवल विशाल बाजार और जनशक्ति नहीं, बल्कि यहां के युवाओं का कौशल, शिल्पकारों का हुनर और उद्यमियों की प्रतिभा है। CM योगी ने लिखा कि हमारी सोच है कि प्रदेश का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला न बने, बल्कि खुद का उद्यम शुरू कर दूसरों को रोजगार देने में सक्षम बने. इसके लिए स्टार्टअप नीति और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना जैसे कदम उठाए गए हैं.UPITS जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन हमारे युवाओं और छोटे उद्यमियों को विदेशी खरीदारों, निवेशकों और वैश्विक बाजार से जोड़ने का सबसे बड़ा जरिया हैं।

युवाओं और नवोदित उद्यमियों से अपील
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों (Startups) और भावी व्यवसायियों से UPITS का भरपूर लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच नए व्यावसायिक संपर्क, नए वैश्विक बाजार और प्रतिभा के अनुरूप अवसर तलाशने का एक अनूठा अवसर है।   "आपके प्रयासों और नवाचार से ही उत्तर प्रदेश का स्थानीय सामर्थ्य दुनिया के बाजारों तक पहुँचेगा। विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने के लिए हमारे युवाओं का इस अभियान में आगे आना बेहद आवश्यक है।"

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES