App

यूपी में किसानों और ड्राइवरों की बल्ले-बल्ले: सीएम योगी की दो बड़ी योजनाएं लॉन्च, जानिए क्या है खास?

UP CM Yogi Schemes: सीएम योगी आज लखनऊ में भारत टैक्सी योजना और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ कर दिया है. भारत टैक्सी योजना से टैक्सी चालकों और यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी. जबकि, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को 6% ब्याज दर पर ₹6 लाख तक का लोन मिलेगा.

यूपी में किसानों और ड्राइवरों की बल्ले-बल्ले: सीएम योगी की दो बड़ी योजनाएं लॉन्च, जानिए क्या है खास?

UP CM Yogi Schemes: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को आज दो बड़ी योजनाओं का तोहफा दिया है. राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने 'भारत टैक्सी योजना' और 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' का शुभारंभ किया. ये दोनों योजनाएं प्रदेश के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों, चालकों और आम यात्रियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम करेंगी.

अगले चौराहे पर चोरों का इलाज-सीएम योगी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सारथी चालकों को सामाजिक सुरक्षा मिलेगी. पहले गरीब के हुनर का अपमान होता था. ये भारत को संचालित करने की टैक्सी है, सोशल सिक्योरिटी की गारंटी मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि 2017 से पहले अगर गाड़ी रोड पर खड़ी कर दो तो टायर चोरी हो जाते थे. हमारी सरकार आने के बाद हमने 13 लाख कैमरे लगाए हैं. आज अगर बदमाश चोरी करता है तो अगले चौराहे पर पुलिस उसका इलाज कर देती है.

किसानों को 6 लाख तक का लोन
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में भारत टैक्सी योजना और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ कर दिया है. जहां भारत टैक्सी योजना के तरह टैक्सी चालकों और यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी, वहीं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को फायदा होगा.

समय पर चुकाने पर मिलेगी छूट
इस योजना के तहत किसानों को 6 फीसदी प्रभावी ब्याज दर पर 6 लाख रुपये तक का लोग मिलेगा. इतना ही नहीं जो किसान समय पर लोन चुकाएंगे, उन्हें राज्य सरकार ब्याज अनुदान (Subsidy) भी देगी. इस योजना के तहत प्रदेश सरकार ने पांच सालों में पांच लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है.

चालकों को 5 लाख का बीमा और शून्य कमीशन
पात्र किसानों के लिए 384 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृति का लक्ष्य है. आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल को भी लॉन्च  किया. कैब और टैक्सी चालकों के कल्याण के लिए शुरू की गई 'भारत टैक्सी योजना' पहले से ही अप्रैल से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चल रही थी, जिससे अब तक करीब 50 हजार ड्राइवर जुड़ चुके हैं, जिनमें से अकेले 40 हजार लखनऊ के हैं.  

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि टैक्सी चालकों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा, जिससे उनकी सीधी कमाई बढ़ेगी. इसके अलावा योजना के तहत चालकों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा कवर भी दिया जा रहा है. इससे यात्रियों को सुरक्षित और किफायती सफर मिलेगा, वहीं चालकों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान मिलेगा.

लॉन्च हुए कई नए मोबाइल ऐप
कार्यक्रम में केवल योजनाएं ही नहीं, बल्कि कृषि और सहकारिता को आधुनिक बनाने के लिए कई डिजिटल टूल्स भी पेश किए गए. इस दौरान कृषक समृद्धि योजना का ई-पोर्टल, सहकारिता विभाग का ऊर्वरक के लिए मोबाइल ऐप और उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर का मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया. इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत संबंधित विभागों के मंत्री मौजूद रहे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More