SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण की राह आसान, CM योगी ने 80 सांसदों से मांगा समर्थन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी पर पीएम मोदी का आभार जताया और कहा कि इससे 2029 में महिला आरक्षण लागू होगा. उन्होंने यूपी के सभी 80 सांसदों से समर्थन की अपील की.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 28, 2026, 13:03 IST | Updated: Nov 28, 2026, 13:16 IST
Image Credit: CM Yogi Delimitation Bill Womens Reservation
Join

सीएम योगी परिसीमन विधेयक महिला आरक्षण/लखनऊ: परिसीमन विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताई है. उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया है. सीएम ने कहा कि इस कदम से 2029 के लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने का रास्ता खुल जाएगा. इसके लागू होने पर संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने की व्यवस्था जमीन पर उतर सकेगी.

सीटें 50% बढ़ेंगी, 2011 की जनगणना बनेगी आधार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पहले ही संसद से पास हो चुका है. अब परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद लोकसभा और विधानसभाओं में सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का रास्ता साफ हुआ है. प्रस्ताव के अनुसार 2011 की जनगणना को आधार बनाया जाएगा.

राज्यों की मौजूदा लोकसभा सीटों का अनुपात बरकरार रखा जाएगा और उसी अनुपात में सीटें बढ़ाई जाएंगी. इससे संसद में किसी भी राज्य की हिस्सेदारी कम नहीं होगी.

15 साल के लिए लागू होगा महिला आरक्षण

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि महिला आरक्षण को शुरुआत में 15 सालों के लिए लागू करने का प्रावधान है.  इसके साथ ही सीटों के रोटेशन की प्रक्रिया चुनाव आयोग के जरिए आगे बढ़ेगी. उन्होंने इसे देश की आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में कम से कम 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की दिशा में ऐतिहासिक और स्वागत योग्य कदम बताया.

यूपी के सभी 80 सांसदों से समर्थन की अपील

मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सांसदों से परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी सांसद नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 2029 के लोकसभा चुनाव में लागू करने का रास्ता साफ करने में अपना योगदान दें. सीएम ने कहा कि नारी शक्ति का सशक्तीकरण ही समृद्ध भारत के निर्माण की बुनियाद है. यह आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने का सुनहरा मौका है.  ऐसे में सभी जनप्रतिनिधियों को इस अहम पहल में अपना समर्थन और सहयोग देना चाहिए.

मायावती ने 33% महिला आरक्षण का स्वागत किया, SC-ST महिलाओं के लिए की ये मांग

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES