SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चित्रकूट की जनता का क्या है मूड? 2027 में शिक्षा, रोजगार और महंगाई बनेगा मुद्दा

यूपी 2027 चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. चित्रकूट की जनता का स्थानीय मुद्दों के साथ शिक्षा, रोजगार और महंगाई जैसे इश्यू पर नजर है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 01, 2026, 11:36 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 11:44 PM IST
Image Credit: AI Image
Join

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज होने लगी हैं. इसी क्रम में जी न्यूज उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के कार्यक्रम ‘चुनावी चाय, आपकी राय’ के तहत चित्रकूट जिला मुख्यालय स्थित तहसील परिसर के सामने अहमदाबादी चाय की दुकान पर लोगों से संवाद किया गया. चाय की चुस्कियों के बीच हुई इस चर्चा में लोगों ने स्थानीय समस्याओं से लेकर शिक्षा, रोजगार, बेरोजगारी और महंगाई तक के मुद्दों पर अपनी राय रखी.

स्थानीय मुद्दे बन सकते हैं चुनावी चर्चा का केंद्र  

इस दौरान लोगों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में स्थानीय समस्याओं की अहम भूमिका हो सकती है. क्षेत्र की जरूरतों, विकास कार्यों और आमजन से जुड़े सवालों पर जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही भी चर्चा का विषय रहेगी. लोगों का मानना है कि चुनाव के दौरान केवल राजनीतिक दावों और वादों के बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से बात होनी चाहिए.

शिक्षा और रोजगार पर रहेगी खास नजर  

चर्चा में शिक्षा और रोजगार के सवाल भी प्रमुखता से सामने आए. लोगों के मुताबिक, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और बेरोजगारी की समस्या ऐसे विषय हैं, जिन पर राजनीतिक दलों को अपना स्पष्ट दृष्टिकोण जनता के सामने रखना होगा.

महंगाई भी रहेगा अहम मुद्दा  

आम आदमी के बजट से जुड़ी महंगाई को लेकर भी लोगों ने अपनी राय रखी. दैनिक जरूरतों की वस्तुओं की कीमतें और परिवारों पर बढ़ते आर्थिक दबाव जैसे विषय चुनावी चर्चा को प्रभावित कर सकते हैं. लोगों का मानना है कि राजनीतिक दलों को इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस योजनाओं के साथ जनता के बीच आना चाहिए.

चाय की दुकान से चुनावी माहौल का जायजा  

‘चुनावी चाय, आपकी राय’ कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी सोच, अपेक्षाओं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है. चित्रकूट में हुई इस चर्चा से संकेत मिलता है कि 2027 के चुनाव को लेकर जनता की अपेक्षाएं स्थानीय विकास के साथ शिक्षा, रोजगार और महंगाई जैसे व्यापक मुद्दों से भी जुड़ी हैं. अब सवाल यह है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल जनता के इन सवालों का जवाब किस तरह देंगे और मतदाताओं का भरोसा जीतने के लिए क्या रोडमैप पेश करेंगे?. 

यह भी पढ़ें ; गोरखपुर से BJP फूंकेगी चुनावी बिगुल: 2027 के लिए पूर्वांचलन प्लान तैयार, नितिन नबीन कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES