SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपावली की खुशियां मातम में तब्दील: कुशीनगर में बस और बाराबंकी में टैंकर से टकराई कार, 3 की गई जान

कुशीनगर और बाराबंकी में दो दर्दनाक सड़क हादसे हुए हैं. जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि, 13 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 07, 2026, 11:23 AM IST | Updated: Nov 07, 2026, 11:28 AM IST
Join

त्योहारों का मौसम अपनों के बीच लौटने, खुशियां बांटने और घरों को रोशन करने का समय होता है, लेकिन यूपी के कुशीनगर और बाराबंकी से दो दर्दनाक घटनाओं ने त्योहार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया. दीपावली मनाने अपने घर जा रहे यात्रियों के लिए यह सफर जिंदगी का सबसे डरावना सपना बन गया.

कुशीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा 
पहली घटना कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र की है. यहां लबनिया चौराहे के पास दिल्ली से बिहार के मोतिहारी जा रही यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बस में सवार सभी यात्री त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए.

हादसे में मासूम समेत तीन लोगों की मौत
सूचना मिलते ही पटहेरवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में मोतिहारी के दो पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. जबकि, 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. दो गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

लखनऊ से गोंडा जा रही कार गैस टैंकर से भिड़ी 
दूसरी घटना बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र की है, जहां नयागांव स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ. लखनऊ से गोंडा अपने घर दीपावली मनाने जा रहा सुजीत वर्मा का पूरा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया. गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार सामने से आ रहे एक अनियंत्रित गैस टैंकर से आमने-सामने टकरा गई.

एक ही परिवार के 7 लोग घायल
टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के अगले हिस्से की पूरी तरह परखच्चे उड़ गए. कार में सवार सुजीत वर्मा, हार्दिक वर्मा, कंचन लता, रंजना वर्मा, मनसा वर्मा, शकुंतला देवी और 10 वर्षीय मासूम सोना गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े. मसौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. इस दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारु कराया.

(कुशीनगर से प्रमोद कुमार और बाराबंकी से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत, 13 गंभीर

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES