App

नितिन नबीन के कार्यक्रम में बदलाव: बीजेपी अध्यक्ष का सहारनपुर दौरा रीशेड्यूल हुआ, जानें मिनट टू मिनट प्रोग्राम

Saharanpur News: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पश्चिमी यूपी के दौरे पर हैं. सोमवार को वह मेरठ में जनसभा की. मंगलवार को वह सहारनपुर जाएंगे. सहारनपुर दौरे को रीशेड्यूल किया गया है.

नितिन नबीन के कार्यक्रम में बदलाव: बीजेपी अध्यक्ष का सहारनपुर दौरा रीशेड्यूल हुआ, जानें मिनट टू मिनट प्रोग्राम
Image Credit: Nitin Nabin

नीना जैन/सहारनपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की जमीनी तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 22 सितंबर‌ सहारनपुर के एक दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पश्चिमी यूपी में यह उनका पहला संगठनात्मक दौरा है, जिसे लेकर पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व गर्व का माहौल है.

नितिन नबीन के कार्यक्रम को रीशेड्यूल किया गया 
पार्टी पदाधिकारियों द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को रीशेड्यूल किया गया है. इसके चलते अब वे पहले से तय समय दोपहर की बजाय सुबह ही सहारनपुर पहुंच जाएंगे. विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन को लेकर सहारनपुर महानगर संगठन का एक-एक कार्यकर्ता दिन-रात व्यवस्थाओं में जुटा है. दिल्ली रोड स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर सुबह के समय उनका एक ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित स्वागत किया जाएगा.

ये रहा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम 
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सुबह लगभग 9:30 बजे टोल पर पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा. इसके बाद नागल, कोलकी टोल और ग्रैंड रिसॉर्ट पर भी उनका स्वागत किया जाएगा. स्वागत कार्यक्रमों के बाद वे भाजपा के एक स्थानीय कार्यकर्ता, अजब सिंह जी के आवास पर जाएंगे और वहीं उनके परिवार के साथ भोजन करेंगे. भोजन के उपरांत वे गुरु रविदास जी के मंदिर जाएंगे, जहां वे दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे.

पूर्व विधायकों और सांसदों के साथ बैठक 
इसके बाद सुबह 11:15 बजे पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक सरोवर पोर्टिको में पहली अहम संगठनात्मक बैठक होगी. इसमें पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों और पूर्व एमएलसी के साथ चुनावी रणनीति पर उच्चस्तरीय संवाद किया जाएगा. दोपहर 12:30 बजे से सरोवर पोर्टिको में ही दूसरी बड़ी बैठक होगी. इस बैठक में पूरे पश्चिम क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, जिला महामंत्रियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा होगी. दोनों संगठनात्मक बैठकों के सफलतापूर्वक समापन के बाद वे वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

पश्चिमी यूपी की 71 सीटों की कार्ययोजना पर फोकस
मिशन 2027 की इस अहम बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर का शीर्ष नेतृत्व भी सहारनपुर में मौजूद रहेगा. इनमें प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल जी के शामिल होने की प्रबल संभावना है. पार्टी का पूरा जोर इस दौरे के जरिए स्थानीय मुद्दों, सामाजिक समीकरणों और 71 विधानसभा सीटों की कार्ययोजना पर रहेगा, ताकि आगामी चुनावी समर के लिए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा जा सके. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More