भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /बिजनौर MMS विवाद: इंस्पेक्टर से 'मानसिक शादी' का दावा करने वाली महिला सिपाही लापता, पुलिस ने जारी किया तलाश पत्र

बिजनौर MMS विवाद: इंस्पेक्टर से 'मानसिक शादी' का दावा करने वाली महिला सिपाही लापता, पुलिस ने जारी किया तलाश पत्र

बिजनौर मे इंस्पेक्टर के साथ मानसिक शादी करने वाली महिला सिपाही की पुलिस को तलाश है. मुरादाबाद पुलिस ने महिला सिपाही की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की है.

Edited ByPreeti Chauhan
Published: Oct 25, 2026, 11:01 AM IST|Updated: Oct 25, 2026, 01:51 PM IST
joinshare
बिजनौर MMS विवाद: इंस्पेक्टर से 'मानसिक शादी' का दावा करने वाली महिला सिपाही लापता, पुलिस ने जारी किया तलाश पत्र
Image Credit: Bijnor MMS Controversy

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

राजवीर चौधरी/बिजनौर: बिजनौर जिले के बढ़ापुर थाना क्षेत्र से शुरू हुआ कथित आपत्तिजनक वीडियो विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पहले थाने के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप में वीडियो शेयर होने पर इंस्पेक्टर का निलंबन, फिर मंदिर के बाहर खड़े होकर 'मानसिक विवाह' का दावा और अब इस मामले से जुड़ी महिला मुख्य आरक्षी के अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की खबर ने हड़कंप मचा दिया है. मुरादाबाद पुलिस ने उनकी तलाश के लिए पत्र जारी किया है.

ड्यूटी के लिए निकलीं, फिर नहीं लौटीं

जानकारी के अनुसार, महिला मुख्य आरक्षी पिंकी रानी वर्तमान में मुरादाबाद जीआरपी लाइन में तैनात हैं. वह जीआरपी लाइन के पास ही एक निजी मकान में रह रही थीं.  22 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे वह हमेशा की तरह अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद न तो वह ड्यूटी पर पहुंचीं और न ही घर वापस लौटीं. परिवार और सहकर्मियों द्वारा संपर्क न हो पाने के बाद मामले की सूचना मुरादाबाद पुलिस को दी गई. पुलिस ने मझोला थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है.

पुलिस ने जारी किया तलाश पत्र

मुरादाबाद पुलिस ने आम जनता से मदद मांगने के लिए आधिकारिक तलाश पत्र जारी किया है. इसमें बताया गया है कि महिला मुख्य आरक्षी पिंकी रानी की उम्र लगभग 38 साल है, उनका रंग सांवला है और लंबाई करीब 5 फीट 4 इंच है. पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को भी उनके संबंध में कोई सुराग या जानकारी मिले, तो वे नजदीकी थाने या जीआरपी मुरादाबाद के कंट्रोल रूम को तुरंत सूचित करें.फिलहाल उनके लापता होने की वजह सामने नहीं आई है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह कहां हैं और किन परिस्थितियों में उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है.


पहले वीडियो में किया था मानसिक शादी का दावा

पिंकी रानी का नाम बिजनौर के बढ़ापुर थाने के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो शेयर होने के मामले के बाद चर्चा में आया था. इस मामले के बाद पुलिस विभाग में हलचल मची और जांच के निर्देश दिए गए. जांच रिपोर्ट के बाद बढ़ापुर के थाना प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया था.

इसके बाद महिला मुख्य आरक्षी और संबंधित इंस्पेक्टर का एक अन्य वीडियो सामने आया था. इसमें दोनों मंदिर के बाहर अपने रिश्ते को लेकर बात करते दिखाई दिए थे. वीडियो में दोनों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला करने की बात कही थी.

महिला ने वीडियो में दावा किया था कि कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं और कथित फर्जी वीडियो के जरिए बदनाम करने की कोशिश की गई है. दोनों ने कहा था कि उन्होंने मानसिक रूप से एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कुछ कानूनी अड़चनें दूर होने के बाद कानूनी रूप से शादी करने की बात भी कही थी.

महिला की तलाश जारी, वजह पर स्थिति स्पष्ट नहीं

पुलिस उनकी तलाश कर रही है.फिलहाल उनके लापता होने और पहले सामने आए विवाद के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मामले में आगे की जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. अब इस मामले में सबसे अहम सवाल यही है कि पिंकी रानी कहां हैं और वह किन परिस्थितियों में लापता हुईं? इन सवालों के जवाब उनकी तलाश और आगे मिलने वाली आधिकारिक जानकारी के बाद ही साफ हो सकेंगे.

वर्दी फाड़ी, हिरासत से भगाया: मुजफ्फरनगर में पुलिस पर हमला, वारंटी को छुड़ाकर ले गए परिजन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
UP News