SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बरेली में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी: एक गांव से 26 हिंदुओं के नाम काटने का आरोप, BLO पर गिरी गाज

पीलीभीत के बाद बरेली के एक गांव में बीएलओ पर हिंदू मतदाताओं के नाम काटने के आरोप लगे हैं. मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने जांच बैठाई थी. बीएलओ को सस्पेंड कर दिया गया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 04, 2026, 10:08 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 10:16 PM IST
Image Credit: Z Creative (AI Image)
Join

देशभर में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर मची सियासी और प्रशासनिक हलचल के बीच उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ा मामला सामने आया है. प्रधानी चुनाव की तैयारियों के दौरान शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में तैनात बीएलओ (सहायक अध्यापक) नफीस मोहम्मद खां पर पूर्व प्रधान से सांठगांठ कर सांप्रदायिक दुर्भावनावश हिंदू समुदाय के 26 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटने का गंभीर आरोप लगा है.

बरेली में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी  

दरअसल, यह पूरा मामला बरेली के शेरगढ़ ब्लॉक के ग्राम मोहम्मद पुर का है. शेरगढ़ ब्लॉक के मोहम्मदपुर गांव के मौजूदा प्रधान राहुल गंगवार ने इस धांधली की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की थी. आरोप है कि कंपोजिट स्कूल मोहम्मदपुर में सहायक अध्यापक और गांव में बीएलओ के पद पर तैनात नफीस मोहम्मद खां ने पूर्व प्रधान रेहान खां से मिलीभगत कर मोटी रकम ली और गांव के हिंदू मतदाताओं के नाम काट दिए. मामले में पीड़ित वेद प्रकाश, हेमाकली, ललिता देवी, राकेश और ढाकन लाल सहित कई ग्रामीणों ने शपथ पत्र देकर प्रशासन के सामने अपना पक्ष रखा.

26 मतदाता का नाम काटने का मामला  

प्रशासन की जांच में 26 मतदाता के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं, लेकिन प्रधान राहुल के मुताबिक, बीएलओ नफीस मोहम्मद खान ने कुल 68 हिन्दू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट गए हैं. ग्रामीण अब फिर से नाम को वोटर लिस्ट में जोड़ने की अपील की है. ग्रामीणों के मुताबिक उनके वोट सिर्फ इस लिए काटे गए हैं क्योंकि वो सभी हिन्दू समुदाय से ताल्लुक रखते हैं.

वोटर जिनके नाम वोटर लिस्ट से काटे गए  

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम और बीडीओ स्तर से त्रिसदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई. कमेटी ने जब बीएलओ नफीस खां से 26 वोटरों के नाम सूची से हटाए जाने का कारण पूछा और दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी पुख्ता साक्ष्य या वैध कारण प्रस्तुत नहीं कर सके. जांच रिपोर्ट में नियम विरुद्ध तरीके से वोट काटने की पुष्टि होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. विनीता ने नफीस मोहम्मद खां को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.

जिलाधिकारी ने एसडीएम को सौंपी थी जांच  

मामले की गंभीरता को देखते हुए बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि यह पूरा प्रकरण प्रधानी के आगामी चुनाव से जुड़ा हुआ है. शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर के प्रधान और ग्रामीणों ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि बीएलओ द्वारा सांप्रदायिक द्वेष या अन्य कारणों से हिंदू समाज के 26 वोटरों के नाम काटे गए हैं. इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम और बीडीओ से जांच कराई गई. जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम की रिपोर्ट चुनाव कार्यालय और बीएसए को भेजी गई.

बीएसए ने सहायक अध्यापक को निलंबित किया  

बीएसए ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सहायक अध्यापक नफीस मोहम्मद खां को निलंबित कर दिया है. मामले में बीईओ फतेहगंज पश्चिमी को जांच अधिकारी बनाकर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है और अन्य आरोपों के लिए कमेटी भी जांच कर रही है. जांच में सभी पहलुओं को परखा जा रहा है कि यह कृत्य जानबूझकर (इंटेन्शनली) किया गया या कोई तकनीकी चूक थी. यदि यह साबित होता है कि इतनी बड़ी गलती साजिशन और दुर्भावनावश की गई है, तो आरोपी के खिलाफ बेहद कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

(बरेली से अजय कश्यप की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें ; 2017 में सिमटा मुस्लिम प्रतिनिधित्व: 2027 में क्या बदलेगा सियासी गणित? आंकड़ों से समझिए पूरी कहानी

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES