App

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: भंडारा खाकर लौट रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौत

बाराबंकी में भंडारा खाकर दो बाइक से लौट रहे चार युवकों को तेज रफ्तार टाटा सफारी ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई.

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: भंडारा खाकर लौट रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौत
Image Credit: जी संवाददाता

बाराबंकी में दुर्गा पूजा के भंडारे से लौट रहे चार दोस्तों को टाटा सफारी ने रौंद दिया. भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई. वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया गया कि कोतवाली रामसनेहीघाट के बैसनपुरवा मोड़ पर दो बाइक से अनूप रावत, विमलेश यादव, अनिल और बुच्ची

तीन दोस्तों की मौत  

दुर्गा पूजा भंडारे से लौट रहे थे. तभी बैसनपुरवा मोड़ पर दो बाइक सवार को तेज रफ्तार टाटा सफारी ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान अनूप रावत (26), विमलेश यादव (22) और अनिल (23) के रूप में हुई है. चौथे युवक बुच्ची (30) गंभीर रूप से घायल है. गंभीर हालत पर उसे लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बताया गया कि चारों दोस्त दलसिंह गांव के रहने वाले बताए जा रहे. चारों दोस्त धरौली में दुर्गा पूजा के भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गए थे.  

कई फीट दूर जा गिरे चारों युवक  

बैसनपुरवा मोड़ से हाईवे पर चढ़ते समय ही अयोध्या से लखनऊ जा रही टाटा सफारी ने दो बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण कि चारों युवक कई फीट दूर जा गिरे. वहीं, एक बाइक सफारी में फंसी रही. हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई. आधे घंटे से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा.

राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. वहीं, टाटा सफारी को कब्जे में ले लिया. राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया है. एक साथ तीन युवकों की मौत से दलसिंहपुर गांव में कोहराम मच गया. खुशियों वाले घरों में मातम पसर गया.

अमेठी में तेज रफ्तार का कहर  

अमेठी के जायस कोतवाली क्षेत्र के मील एरिया में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. अधेड़ की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया. वहीं, अधेड़ की मौत पर क्षेत्र में कोहराम मच गया.

हापुड़ में ट्रक पलटा  

हापुड़ में कोतवाली देहात थाना क्षेत्रांतर्गत एनएच-09 से सर्विस रोड पर उतरते समय सीमेंट की बोरियों से लदा एक ट्रक अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More