SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बलिया में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, मौत के बाद हंगामा; आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

बलिया के सहतवार में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में विनोद राजभर की मौत हो गई. घटना के बाद हंगामा हुआ. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 10, 2026, 09:06 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 09:10 AM IST
Image Credit: Ballia Youth Murder
Join

मनोज चतुर्वेदी/बलिया: बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई. मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल विनोद राजभर ने इलाज के लिए मऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. गुस्साई स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया.  मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, सहतवार के वार्ड नंबर 10 निवासी विनोद राजभर और संजू देवी का शुभम वर्मा और उसके साथियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. ये विवाद इतना बढ़ गया कि बात दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों तक पहुंच गई. इस घटना में विनोद राजभर और सुदर्शन राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए.  दोनों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां विनोद राजभर की हाल गंभीर देखते हुए मऊ रेफर कर दिया गया. हालांकि विनोद राजभर की रास्ते में ही मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित

सूचना पर पुलिस अधिकारी और सहतवार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली. बीजेपी विधायक ने कहा कि दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि उपद्रवी लड़कों ने उत्पात मचाया है. जिसने भी किया है वो बच जाएंगे, ऐसा नहीं होगा. वो किसी भी तरह बच नहीं पाएंगे. वहीं मृतक के भाई ने कहा कि शुभव वर्मा समेत दो चार लोगों ने भाई को खूब मारा है. एक की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए हैं.

वहीं बांसडीह के सीओ जयशंकर मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं परिवार वालों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं.

लखनऊ में सिलेंडर फटा, दो मंजिला मकान में भीषण आग! घर से बाहर गए थे मालिक

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES