SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हाईवे की जमीन पर अवैध दुकानें बनाना पड़ा भारी, RLD युवा जिलाध्यक्ष समेत 14 पर FIR

बागपत में अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन का एक्शन. नेशनल हाईवे पर दुकानें बनाने और कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में RLD युवा जिलाध्यक्ष रवि तोमर समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 29, 2026, 13:27 IST | Updated: Nov 29, 2026, 13:31 IST
Image Credit: Baghpat News
Join

कुलदीप चौहान/बागपत: जिले में अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन का अभियान अब और तेज हो गया है. बीजेपी नेता के बाद अब राष्ट्रीय लोकदल के युवा जिलाध्यक्ष रवि तोमर भी प्रशासन के रडार पर आ गए हैं. रवि तोमर समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. बागपत में डीएम और एसपी के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, रमाला थाना क्षेत्र में किशनपुर बराल गांव के पास नेशनल हाईवे की जमीन पर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कराए जाने का आरोप है. बताया जा रहा है कि हाईवे की जमीन पर कब्जा कर वहां कई दुकानें खड़ी कर दी गई थीं. शिकायत मिलने के बाद प्रशासन की टीम इन दुकानों को हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी. इस दौरान अधिकारियों के साथ कथित तौर पर कहासुनी हुई और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए.

14 लोगों पर मुकदमा

इसी मामले में RLD के युवा जिलाध्यक्ष रवि तोमर समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.  

प्रशासन का कहना है कि नेशनल हाईवे की जमीन सरकारी संपत्ति है और उस पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिले में अवैध कब्जे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

जिले में बढ़ी राजनीतिक हलचल

इस कार्रवाई के बाद जिले की सियासत में भी हलचल तेज हो गई है. एक के बाद एक राजनीतिक दलों के नेताओं पर कार्रवाई होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है. समर्थकों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जबकि प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की जा रही है.फिलहाल, हाईवे की जमीन पर बने अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मामले पर नजर बनाए हुए हैं.

शादी में दावत उड़ाने पहुंचे थे मेहमान, पनीर खाते ही 50 से ज्यादा लोग पहुंच गए अस्पताल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES