SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्याय', सीएम योगी ने दी रामभक्तों को बधाई

अयोध्या धाम से नेपाल के जनकपुर धाम तक सीधी रेल सेवा के शुभारंभ से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों को दी बधाई, कहा- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ेगा स्वर्णिम अध्याय.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 23, 2026, 12:39 IST | Updated: Nov 23, 2026, 12:42 IST
Image Credit: Ayodhya to Janakpur Train
Join

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री अयोध्या धाम और नेपाल स्थित श्री जनकपुर धाम के बीच सीधी रेल सेवा के शुभारंभ से पहले सभी रामभक्तों को हार्दिक बधाई दी है. सीएम योगी ने सोमवारको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि अवध और मिथिला के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं 'रोटी-बेटी' के चिरंतन संबंधों में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है.

अयोध्या धाम में मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने अपने पोस्ट में उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मित्र राष्ट्र नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के कर-कमलों से प्रभु श्री राम की नगरी श्री अयोध्या धाम और माता जानकी की जन्मस्थली श्री जनकपुर धाम के मध्य सीधी रेल सेवा का शुभारंभ होगा.उन्होंने कहा कि त्रेतायुग की स्मृतियों को जीवंत करने वाले इस ऐतिहासिक और पावन अवसर का साक्षी बनने के लिए उन्हें श्री अयोध्या धाम में उपस्थित रहने का सुअवसर मिल रहा है.

धार्मिक पर्यटन और भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री योगी ने विश्वास जताया कि युगों से अक्षुण्ण भारत और नेपाल का यह आत्मीय-सांस्कृतिक संबंध अब आधुनिक रेल संपर्क से और अधिक सुदृढ़ होगा.मुख्यमंत्री ने इस पहल के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्य बातें साझा कीं.

'विरासत भी, विकास भी' का प्रमाण

सीएम योगी ने कहा कि यह ऐतिहासिक पहल प्रधानमंत्री के 'विरासत भी, विकास भी' और 'नेबरहुड फर्स्ट' के संकल्प का जीवंत प्रमाण है.

सुगम होगी तीर्थयात्रा

आधुनिक रेल संपर्क से युगों से चले आ रहे भारत और नेपाल के आत्मीय व सांस्कृतिक संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे.

क्षेत्रीय समृद्धि को बढ़ावा

इस सीधी रेल सेवा से दोनों देशों के करोड़ों श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा सुगम होने के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एकात्मता और क्षेत्रीय समृद्धि को भी नई गति मिलेगी.

पोस्ट के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवध को मिथिला से जोड़ने वाले इस पावन उपहार के लिए सभी रामभक्तों को बधाई देते हुए 'जय श्री सीताराम!' लिखा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES