SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'पहले माफी, फिर दर्शन': अखिलेश यादव के लिए संतों ने खींची लक्ष्मण रेखा, अयोध्या दौरे से पहले दिया ये अल्टीमेटम

12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या दौरे पर हैं. उससे पहले मणिराम दास छावनी में संतों की बड़ी बैठक हुई. बैठक में संतों ने सपा प्रमुख के रामलला दर्शन के कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए उनसे पहले माफी मांगने और प्रायश्चित करने की मांग की है.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 12, 2026, 10:15 AM IST | Updated: Nov 12, 2026, 10:18 AM IST
Join

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से पहले रामनगरी का सियासी और धार्मिक माहौल गरमा गया है. उनके इस प्रस्तावित कार्यक्रम और रामलला के दर्शन की योजना को लेकर अयोध्या के संत समाज के एक वर्ग ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. इस मामले में मणिराम दास छावनी में संतों की अहम बैठक हुई, जिसमें अखिलेश यादव के आगमन पर सवाल उठाते हुए उनसे दर्शन से पहले प्रायश्चित करने और माफी मांगने की मांग की गई है.

उनका कहना है कि जब तक अखिलेश यादव कारसेवकों पर गोली चलने की घटना को लेकर माफी नहीं मांगते, तब तक उन्हें अयोध्या की पांच कोस की धार्मिक सीमा में प्रवेश नहीं करने देंगे.

'नाटक करने अयोध्या आ रहे अखिलेश'
मणिराम दास छावनी में जुटे संतों ने 1990 के राम जन्मभूमि आंदोलन की घटनाओं का हवाला देते हुए समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर निशाना साधा. बैठक के दौरान संत रामायणी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश यादव दर्शन करने नहीं, बल्कि नाटक करने के लिए अयोध्या आ रहे हैं.

अखिलेश के अयोध्या दौरे का संतों ने किया विरोध
संत रामायणी महाराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों के शासनकाल में कारसेवकों पर गोलियां चलवाई गईं और संतों पर लाठीचार्ज कराया गया, वे आज हिंदू वोटों के लिए राम मंदिर में दर्शन करना चाहते हैं. उन्होंने पुराने घटनाक्रम का जिक्र करते हुए दावा किया कि उस समय सरयू नदी का पानी लाल हो गया था और मणिराम दास छावनी परिसर में रामभक्तों के शव रखे गए थे.

असली हिंदू-रामवंशज सपा को नहीं देंगे वोट-महाराज
रामायणी महाराज के मुताबिक, अखिलेश यादव को पहले उन घटनाओं के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और प्रायश्चित करना चाहिए, तभी उन्हें रामलला के दर्शन के लिए आना चाहिए. इतना ही नहीं, संत रामायणी महाराज ने यह भी दावा किया कि रामभक्त और हिंदू समाज समाजवादी पार्टी के इस कदम के बहकावे में नहीं आएंगे. असली हिंदू और रामवंशज उन्हें वोट नहीं देंगे. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दोबारा सत्ता में आने का विश्वास जताया.  

अयोध्या में राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज
दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों का कहना है कि भगवान राम सभी के हैं और किसी भी श्रद्धालु या जनप्रतिनिधि को दर्शन करने से नहीं रोका जाना चाहिए. पार्टी नेतृत्व पहले भी यह स्पष्ट करता रहा है कि उनकी आस्था व्यक्तिगत विषय है और वे सभी धर्मों व आस्था स्थलों का सम्मान करते हैं. 

फिलहाल, 12 दिसंबर के इस प्रस्तावित दौरे को लेकर अयोध्या में राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज हो गया है.

(अयोध्या से प्रवेश कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: 2027 की बिसात बिछाने में जुटी BJP, यूपी की 403 सीटों पर प्रभारी तैनात, हारी हुई सीटों पर MLC लड़ सकते हैं चुनाव

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES